Sajan prakash has been qualified for Tokyo olympic

फ़ोटो: NDTV

तैराक साजन प्रकाश ने कटाया टोक्यो ओलिम्पिक का टिकट

भारत के तैराक साजन प्रकाश टोक्यो ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई कर गए हैं।  साजन प्रकाश ने शनिवार को रोम में सेट्टे कोली ट्रॉफी में 200 मीटर बटरफ्लाय में स्टैंडर्ड ए टाइम निकालकर ये कारनामा कर दिखाया है। इससे खुश होकर SFI अध्यक्ष आर.एन. जयप्रकाश ने साजन प्रकाश को पांच लाख रूपये देने का ऐलान किया है। साजन प्रकाश ने बताया कि, जब मुझे चोट लगी थी तो मैं काफी निराश था। ए क्वालिफाइंग मार्क मेरे आत्मविश्वास के लिए काफी अहम है। 

मंगल, 29 जून 2021 - 06:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Tokyo Olympics, SFI, Sajan Prakash, butterfly

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Sajan Prakash

फोटो: Sport Star

साजन प्रकाश ने तोड़ा अंतरराष्ट्रीय तैराकी में इटली का मानक रिकॉर्ड

साजन प्रकाश 200 मीटर बटरफ्लाई में 1:56.38 मिनट के रिकॉर्ड के साथ अंतरराष्ट्रीय तैराकी के 'ए' कट मानक को पूरा करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए हैं। केरल के 27 वर्षीय खिलाड़ी इटली के 1:56.48 मिनट के मानक रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद टोक्यो ओलंपिक की ओर बढ़ रहे हैं। साजन प्रकाश ने बताया "उनके पास यही आखिरी मौका था और उन्हें पता था कि उन्हें करना ही है। "

रवि, 27 जून 2021 - 02:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sajan Prakash, Olympics, Swimming

Courtesy: Patrika News