Samsung S22 Ultra

फोटो: SamMobile

शानदार डिजाइन के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Samsung S22 Ultra

Samsung बहुत जल्द अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung S22 Ultra लॉन्च कर सकता है। इससे जुड़े कुछ फीचर्स सामने आए हैं। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इसका मुख्य आकर्षण होगा। यह रेक्टैंग्यूलर डिजाइन और हल्की कर्व्ड एजेज के साथ आ सकता है। पुरानी लीक्स की मानें तो इसमें 108MP का क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 512GB तक का इंटर्नल स्टोरेज भी मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को फरवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। 

रवि, 19 दिसम्बर 2021 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Samsung, Samsung S Series, Samsung S22 Ultra, Samsung Smartphone

Courtesy: Zee News hindi