Meghalaya Education Minister-Shri. Lahkmen Rymbui

फोटोः EastMojo

मेघालय में अगले साल नहीं किया जायेगा कक्षा 10वीं और 12वीं की चयन परीक्षा का आयोजन

मेघालय में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की चयन परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। इस बात की जानकारी मेघालय के शिक्षा मंत्री एल रिमबुई ने नवंबर 18 को दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय कोरोना संक्रमण को मद्देनज़र रखते हुए लिया गया है। मेघालय बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन अगले वर्ष मार्च से अप्रैल के बीच किया जायेगा और परीक्षा तिथियों का निर्णय भी जल्द ले लिया जायेगा। 

read-more

बुध, 18 नवंबर 2020 - 07:09 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Meghalaya, selection test, Class 10, Class 12

Courtesy: AMARUJALA NEWS