ट्विन टॉवर गिरने से पहले सुपरटेक का बयान, कहा अन्य प्रोजेक्ट्स पर नहीं पड़ेगा असर
सुपरटेक के ट्विन टॉवर को गिराने का काम आज किया गया है। इसे लेकर सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया कि सेक्टर 93ए में ट्विन टॉवर एपेक्स और सियान नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर बनाया गया है। दोनों बिल्डिंग को राज्य सरकार के बिल्डिंग बायलॉज का सख्ती से पालन किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण के लिए एडिफिस इंजीनिरिंग सुरक्षित तरीके से बिल्डिंग को ध्वस्त करेगी।
Tags: Noida, supertech twin towers, Twin Towers
Courtesy: AajTak News
कुछ ही घंटों में ध्वस्त होगा नोएडा का ट्विन टॉवर, सरकार ने की ये तैयारी
नोएडा सेक्टर 93 में बने ट्विन टॉवर को गिराने का काम अगस्त 28 को किया जाना है। इसके लिए आसपास के लोगों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इमारत के ध्वस्त होने के दौरान अगर किसी व्यक्ति को हल्की या गहरी चोट, या फिर उठते धूल के गुबार से कोई भी शारीरिक समस्या होगी तो अस्पताल में उसे चित इलाज दिया जाएगा। सरकार ने तीन अस्पतालों को सेफ अस्पताल घोषित किया है।
Tags: Twin Towers, Noida Twin Tower, supertech twin towers
Courtesy: Zee News
ट्विन टावर गिराने से पहले आसपास लगेगी लोहे की दीवार, मलबे के नुकसान से होगा बचाव
सुपरटेक की ट्विन टॉवर को गिराने के लिए सैकड़ों किलो विस्फोटक लगातर विदेशी प्राइवेट कंपनी और बिल्डर मिलकर काम करेंगे। मगर इससे पहले जीओ फाइबर क्लॉथ का जाल लगाया जाएगा। वहीं ट्विन टॉवर का मलबा इधर उधर ना गिरे इसके लिए कंपनी जाल से पहले लोहे के कंटेनर की दीवार बना रही है। ट्विन टॉवर के आसपास बनी इमारतों की सुरक्षा को देखते हुए ये कदम उठाया जा रहा है।
Tags: Twin Towers, noida twin towers, supertech twin towers, Jio
Courtesy: News 18 Hindi
नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टॉवर को गिराने की तैयारी, रूट रहेगा बाधित
उत्तर प्रदेश के नोएडा में सुपरटेक बिल्डर की 32 मंजिला ट्विन टॉवर को गिराने का ट्रायल रन अप्रैल 10 को किया जाएगा। ये पहला मौका है जब भारत में इतनी बड़ी इमारत को गिराया जाएगा। इस इमारत को गिराने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर बताया कि बिल्डिंग के आसपास की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद रखा जाएगा। ये ट्रायल रन दोपहर ढाई बजे के करीब किया जाएगा।
Tags: Noida, Trial Run, Supertech, Twin Towers
Courtesy: NDTV Hindi
पूरी हुई सुपरटेक के ट्विन टॉवर को गिराने की तैयारी, अप्रैल 10 को होंगे ध्वस्त
नोएडा में सुपरटेक ट्विन टॉवर का टेस्ट ब्लास्ट अप्रैल 10 को किया जाना है, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। ब्लास्ट के लिए सुबह नौ बजे लगभग पांच किलो विस्फोटक एक्स्प्लोसिव के जरिए ब्लास्ट होगा। टेस्ट ब्लास्ट की रिपोर्ट तैयार होगी, जिसके बाद ये तय होगा कि मई 22 को इस टॉवर को गिराने में कितने एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया जाएगा। माना जा रहा है कि ट्विन टॉवर को गिराने में लगभग चार हजार किलो एक्सप्लोसिव की जरुरत होगी।
Tags: Supertech, noida twin towers, Twin Towers, Noida
Courtesy: News 18 Hindi
सुपरटेक की ट्वीन टॉवर्स 22 मई को गिराई जाएंगी
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के सेक्टर 93A स्थित सुपरटेक ट्विन टॉवर को गिरानी की तारीख मई 22 तय की है, जिसके बाद इसे तोड़ने की प्रक्रिया पर तेजी से काम हो रहा है। टॉवर तोड़ने का एक्शन प्लान अप्रूव हो गया है। विदेशी इंजीनियर ब्लास्ट किया जाएगा जिसके बाद टॉवर गिरने में मात्र नौ सेकेंड का समय लगेगा। टॉवर को गिरानी की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सीबीआरआई करेगी। टॉवर को पूर्ण रूप से साइंटिफिक तरीके से गिराया जाएगा।
Tags: Supertech, Twin Towers, Supreme Court, demolition
Courtesy: ABP Live