jesus christ

फोटो: OneIndia

ईसा मसीह जल्द धरती पर लौटेंगे, पादरी ने किया दावा

रूस और यूक्रेन के मध्य जारी युद्ध के बीच कैलिफोर्निया के हार्वेस्ट क्रिश्चियन फेलोशिप के पादरी ग्रेग लौरी ने आश्चर्यजनक दावा किया है। पादरी का कहना है कि ईसा मसीह इस धरती पर दोबारा लौटेंगे और ये युद्ध उसी का संकेत है। डेली स्टार की रिपोर्ट की मानें तो लौरी ने कहा कि जब दुनिया में युद्ध और प्लेग जैसी स्थिति होगी तो ईसा मसीह लौटेंगे। इस समय कोविड 19 महामारी और रूस यूक्रेन युद्ध को इशारा मानकर लौरी ने ये दावा किया है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Jesus Christ, Ukraine Russia Crisis, Coronavirus Pandemic, Christianity

Courtesy: TV9Hindi

gold

फोटो: Hindustan Times

सोने और चांदी पर हुआ रूस यूक्रेन युद्ध का असर, बढ़ते जा रहे दाम

रूस यूक्रेन संकट का असर भारतीय बाजार पर हुआ है, जिस कारण सोने की कीमत में 1.8% की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में सोने का रेट ₹53,500 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं एमसीएक्स पर चांदी 1.5% बढ़कर ₹70,173 प्रति किलो हो गई है। अगर रूस यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रहा तो इन कीमतों में इजाफा होना तय है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में सोना 60 हजार ₹ का आंकड़ा छू सकता है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Gold Price, gold, Ukraine-Russia, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: ABP Live

Rus_ ukren conflict

फोटो: TV9 Bharatvarsh

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच व्‍लादिमीर पुतिन से मिले इजराइल के PM नफ्ताली बेनेट

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने मार्च 05 को यूक्रेन संकट पर चर्चा के लिए क्रेमलिन (मॉस्को) में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। युद्ध के बीच पुतिन और नफ्ताली की इस मुलाकात को काफी अहम समझा जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग समाप्‍त करने में इजरायल को इस स्थिति में संभावित मध्‍यस्‍थ के तौर पर देखा जा रहा है।

रवि, 06 मार्च 2022 - 04:45 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Ukraine Russia Crisis, Israel PM, Russia president, meeting

Courtesy: AmarUjala

PM Narendra Modi

फोटो: Zee News

पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, यूक्रेन से भारतीयों की जल्द वापसी पर की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन की स्थिति और भारत के नागरिकों की सुरक्षा और वापसी को लेकर एक उच्च स्तर की मीटिंग बुलाई थी। इसमें सुमी समेत यूक्रेन के इलाकों में फंसे भारतीयों की जल्द वापसी को लेकर गहन चर्चा की गई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक सभी भारतीयों को खारकीव से निकाल लिया गया है। इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृगंला और एनएसए अजीत डोभाल सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

रवि, 06 मार्च 2022 - 11:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Ukraine Russia Crisis, PM Narendra Modi, high level meeting

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Apple company stop product sale in Russia

फोटो: DNP INDIA

Russia-Ukraine War: Apple ने रूस में रोकी अपनी सेल

रूस और यूक्रेन में जंग के बीच टेक कंपनी Apple ने बड़ा फैसला लेते हुए रूस में अपने प्रोडक्ट्स की सेल रोक दी है। Apple ने रूस के न्यूज ऐप्स RT और Sputnik को App Store से हटा दिया है। इससे पहले कंपनी ने रूस में Apple Pay की सर्विस पर रोक लगाई थी। यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री Mykhailo Fedorov ने Apple सीईओ को कंपनी के प्रोडक्ट्स, सर्विसेस और App Store से उत्पादों की आपूर्ति में कटौती की मांग की थी।

बुध, 02 मार्च 2022 - 07:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Ukraine Russia Crisis, Apple, Apple phones, Sales

Courtesy: AmarUjala

students

फोटो: ThePrint

रूस ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मदद करने का किया वादा

रूस ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए नई एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि पैनिक और घबराने की जरुरत नहीं है। रूस ने वादा किया कि वो भारतीयों की हर तरह से मदद करेगा। इस एडवाइजरी में कहा गया कि अगर किसी के साथ नस्लवाद होता है तो वो रूसी सैनिक से मदद मांग सकते है। रूस ने मानविय गलियारा खोलने की बात कही है जिससे भारतीय स्वदेश लौट सकेंगे।

मंगल, 01 मार्च 2022 - 10:45 AM / by रितिका

Tags: Russia, Ukraine Russia Crisis, Ukraine

Courtesy: ABP Live

joe biden

फोटो: DNA India

अमेरिका ने रूस के 12 डिप्लेमैट्स को देश से निकाला

रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिका ने देश से 12 रूसी डिप्लोमैट्स को निकाल दिया है। ये जानकारी रूसी राजदूत ने साझा की है। अमेरिका के इस कदम को रूस में शत्रुता बताया गया है। अमेरिका ने डिप्लोमैट्स को नॉन डिप्लोमेटिक एक्टिविटीज के कारण बाहर जाने के आदेश दिए हे। रूसी सेना की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव में लगातार बमबारी हो रही है।

मंगल, 01 मार्च 2022 - 10:15 AM / by रितिका

Tags: Russia, Ukraine Russia Crisis, America

Courtesy: Aajtak News

russia and ukraine Crisis

फोटो: Business Insider India

रूस-यूक्रेन के बीच हुई पहले दौर की बातचीत, यूक्रेन ने रूस से सेना वापस लेने को कहा

रूस और यूक्रेन के बीच बेलारूस में हुई पहले दौर की बातचीत फरवरी 28 को समाप्त हो गई है। ये बातचीत बेलारूस के गोमेल में हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन से रूसी सेना को वापसी करनी चाहिए। जेलेंस्की ने यूक्रेन के हर नागरिक को योद्धा बताते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी जीत होगी। हमला करने का असर रूस की करंसी पर हुआ। रूस की करेंसी रुबेल 30 फीसदी गिरी है।

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 08:07 PM / by रितिका

Tags: Russia, Ukraine Russia Crisis, Ukraine-Russia

Courtesy: Zee News

Twitter Handle

फोटो: Navbharat Times

यूक्रेन फंसे भारतीयों की मदद के लिए MEA ने बनाया नया ट्विटर हैंडल @opganga

रूसी हमले के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए विदेश मंत्रालय ने फरवरी 27 को ऑपरेशन गंगा के तहत एक नया ट्विटर हैंडल @opganga बनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके जरिए फंसे हुए छात्र और नागरिक मदद से जुड़ी जानकारी को साझा कर सकते हैं। इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने पोलैंड, रोमानिया,… read-more

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 09:50 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Ukraine Russia Crisis, Indian government, MEA, twitter handle, opganga

Courtesy: India TV

PM Modi- President volodymyr-zelensky

फोटो: Prabhasakshi

रूस से जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने PM मोदी से की बात, भारत से मांगी मदद

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने फरवरी 26 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूस के सैन्य हमले को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत से राजनीतिक समर्थन मांगा। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत से मदद की अपील की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट करके खुद इस… read-more

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 10:40 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Ukraine Russia Crisis, Ukranian President, PM Narendra Modi, appeal, UNSC

Courtesy: News 18 Hindi