Money Rain

फोटो: Pipa News

सड़क पर अचानक हुई पैसों की बारिश, हैरान हुए लोग: अमेरिका

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया की एक सड़क पर अचानक पैसों की बरसात होने लगी। इससे सड़क से गुजर रहे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और जमकर पैसे लूटे। दरअसल सड़क से गुजर रहे ट्रक से पैसों से भरा बैग गिर गया। इससे बैग से पैसे बाहर आ गए जिसे लोग लूटने लगे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 07:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: America, Human Interest stories, weird news, Viral video

Courtesy: Aaj Tak News

Snake Massage

फोटो: Gulf News

इस स्पा में सांप करते हैं लोगों का बॉडी मसाज

इस भागदौड़ भारी दुनिया में लोग थकान दूर करने के लिए मसाज का सहारा लेते हैं, लेकिन मिस्र की राजधानी काहिरा के एक स्पा के लिए सांपों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए पहले व्यक्ति के शरीर पर तेल लगाया जाता है और फिर उसके शरीर पर सांपों को छोड़ दिया जाता है। सांप के रेंगने से शरीर को काफी आराम मिलता है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।  

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Body Massage, Bizzare, Human Interest stories, weird news

Courtesy: Zee News HINDI

Dr. Manoj Mittal

फोटो: APN News

वायरल हुआ गाय का गोबर खाते हुए डॉक्टर का वीडियो

सोशल मीडिया पर डॉक्टर मनोज मित्तल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉ मित्तल को गोबर खाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही वो इस वीडियो में इसके फ़ायदों के बारे में भी बताते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स डॉक्टर की बात से सहमत दिखे तो कई ने उनकी आलोचना भी की। 

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 10:15 AM / by अमन शुक्ला

Tags: cow dung, Human Interest stories, weird news, Viral video

Courtesy: Zee News Hindi

E-69 Route

फोटो: BBC

यहां पर खत्म हो जाती है दुनिया, आगे जाने का नहीं है कोई रास्ता

ई-69 सड़क को दुनिया की सबसे आखिरी सड़क कहा जाता है। इस सड़क पर अकेले आना-जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। ई-69 सड़क की कुल लंबाई 14 किलोमीटर है। इस सड़क के आगे जाने का कोई रास्ता नहीं है, इसके आगे सिर्फ समुद्र और बर्फ की मोटी चादर ही दिखाई देती है। इस सड़क के उत्तरी ध्रुव के पास होने के कारण यहां सर्दियों में सूरज नहीं निकलता, जबकि गर्मियों में यहां सूरज नहीं डूबता। 

सोम, 15 नवंबर 2021 - 12:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: E-69 route, Human Interest stories, weird news

Courtesy: Zee News Hindi

Hoover Dam

फोटो: Travel Nevada

इस जगह काम नहीं करती गुरुत्वाकर्षण शक्ति, हवा में उड़ती हैं चीजें

पृथ्वी पर भी एक ऐसी जगह है जहाँ अंतरिक्ष की भांति गुरुत्वाकर्षण शक्ति काम नहीं करती। अमेरिका स्थित इस डैम का नाम हूवर डैम है। हालांकि वैज्ञानिक इसके पीछे इसकी बनावट और ऊंचाई को वजह बताते हैं। धनुष के आकार में बने इस डैम की कुल ऊंचाई 726 फीट है। इसकी दीवारों से टकराने के बाद हवा ऊपर की ओर उठती है। इससे यदि कोई भी चीज ऊंचाई से फेंकी जाए तो वह हवा में उड़ने लगती है।

रवि, 14 नवंबर 2021 - 01:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Hoover Dam, Human Interest stories, weird news

Courtesy: Zee News Hindi

Boys in Skirt

फोटो: The Guardian

लड़के भी स्कर्ट पहनकर आएंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश: स्कॉटलैंड

स्पेन में एक लड़के के स्कर्ट पहनकर स्कूल आने के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। इसके बाद उस बच्चे के समर्थन में स्कूल के सभी लड़के और शिक्षक स्कर्ट में स्कूल आने लगे। धीरे-धीरे यह एक मूवमेंट में बदल गया और स्कॉटलैंड और ब्रिटेन में भी फैल गया। इसी मूवमेंट से प्रेरित होकर एक स्कॉटलैंड के एक स्कूल ने लड़कों को स्कर्ट पहनकर आने का आदेश दिया है। 

मंगल, 09 नवंबर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Human Interest stories, weird news, World

Courtesy: Zee News Hindi

Calf

फोटो: Times Now News

नवरात्रि के दौरान गाय ने दो मुंह वाले बछड़े को दिया जन्म

ओडिशा के नबरंगपुर जिले स्थित कुमुली पंचायत के बीजापुर गांव में एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया है, जिसकी तीन आंखें है। स्थानीय लोग बछड़े को मां दुर्गा का अवतार मान कर इसकी पूजा कर रहे है क्योंकि उनके लिए ऐसा करना शुभ है। दो मुंहे बछड़े को देखने के लिए दूर दराज से लोग आ रहे है। बछड़े का वीडियो भी ट्वीटर पर वायरल हो रहा है।

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: weird news, Human Interest stories, calf, Odisha

Courtesy: Aaj tak news

Blue Dogs

फोटोः The Weather Channel

हानिकारक रसायनों के कारण बदल रहे कुत्तों के रंग: रूस

राजधानी मॉस्को से 370 किलोमीटर पूर्व दिशा में जेरजिंस्क नामक शहर में एक खाली पड़े केमिकल प्लांट के हानिकारक रसायनों के कारण कुत्तों का रंग हरा और नीला हो गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार कॉपर सल्फेट के कारण कुत्तों के बालों का रंग बदल गया। यह एक अकार्बनिक रसायन है। एचएसआईसीए संस्था की वाइस प्रेसीडेंट केली ओमारा ने बताया कि इस खास तरह के डाई के सीधे संपर्क में आने से कुत्तों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

मंगल, 28 सितंबर 2021 - 02:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: weird news, Human Interest stories, dogs, animals

Courtesy: AajTak news

Man Swallows Nokia Phone

फोटो: India.com

शख्स ने निगला फोन, निकालने के लिए करनी पड़ी सर्जरी

कोसोवो के प्रिस्टिना में 33 वर्षीय एक शख्स ने नोकिया 3310 फोन निगल लिया। X-Ray और एंडोस्कोपी से पता चला कि फोन तीन हिस्सों में बंट चुका है। फोन की बैटरी ज्यादा देर तक शरीर में रहने से शख्स की जान भी जा सकती थी। हालांकि डॉक्टर स्केंडर तेलजाकू की अगुआई में शख्स की सफल सर्जरी करके मोबाइल को बाहर निकाला गया। डॉक्टरों को इस सर्जरी में दो घंटे का समय लगा।

सोम, 06 सितंबर 2021 - 03:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: weird news, Human Interest stories, World

Courtesy: Zee News Hindi

400 km run

फोटो: Crushpixel

नशे में लगाई शर्त पूरी करने के लिए 400 किलोमीटर दौड़े तीन दोस्त

नशे में लगाई एक शर्त को पूरा करने के लिए जॉडी ब्रैगर, गॉल्ड और गेबे नामक तीन दोस्तों ने दौड़कर 400 किलोमीटर का सफर तय किया। उनकी शर्त भी बड़ी अनोखी थी। उन्होंने शर्त लगाई थी कि दौड़ते हुए ग्लोब पर जहां भी उंगली रख देंगे, वहाँ तक दौड़ कर जाएंगे। अपनी इसी शर्त को पूरा करने के लिए ताजिकिस्तान जाना पड़ा। अपनी सात दिनों की इस यात्रा में उन्होंने ताजिकिस्तान के बारटांग तक का सफर तय किया। 

सोम, 06 सितंबर 2021 - 09:20 AM / by अमन शुक्ला

Tags: weird news, Human Interest News, Travel, World

Courtesy: Aaj Tak News