फोटो: Latestly
Nobel Prize 2022: रसायन विज्ञान के लिए तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल प्राइज
रसायन विज्ञान (Chemistry) के नोबेल पुरूस्कार की घोषणा अक्टूबर 5 को कर दी गयी है। इस वर्ष इस सम्मान से स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के कैरोलिन बेरटोजी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन (डेनमार्क) के मॉर्टेन मिएलडॉल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के के. बैरी शार्पलेस को सम्मानित किया गया है। रसायन विज्ञान में क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया… read-more
Tags: World, Nobel Prize 2022, chemists, molecules, awarded
Courtesy: Join Noukri
फोटो: Latestly
गौतम अडानी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति: फोर्ब्स डेटा
फोर्ब्स के अनुसार अडानी समूह के मालिक उद्योगपति गौतम अदानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। बिजनेस टाइकून ने एलवीएमएच मोएट हेनेसी के सह-संस्थापक और अध्यक्ष बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची के अनुसार, अडानी और उनके परिवार की कुल संपत्ति शुक्रवार की शुरुआत में $155.4 बिलियन थी, जबकि अरनॉल्ट की $155.2 बिलियन थी।
Tags: Gautam Adani, World, second richest person, forbes data
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: Bhaskar News
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है दिल्ली, कोलकाता दूसरे स्थान पर: रिपोर्ट
वायु गुणवत्ता के वैश्विक विश्लेषण के अनुसार नई दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर के रूप में चार्ट में सबसे ऊपर है। अमेरिका स्थित स्वास्थ्य प्रभाव संस्थान द्वारा अगस्त 18 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक शहरों में वायु गुणवत्ता और स्वास्थ्य के अनुसार एक अन्य भारतीय शहर, कोलकाता को दूसरा स्थान मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरिया का कानो शहर तीसरे स्थान पर जबकि पेरू की लीमा ने चौथा स्थान हासिल… read-more
Tags: World, most polluted city, Kolkata, Air Pollution, Delhi
Courtesy: Times Now Hindi
फोटो: Indian Express
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा दिखाएंगे दम, जुलाई 22 को होगा मुकाबला
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत महज एक ही मेडल जीत पाया है। अमेरिका के ओरेगॉन में आयोजित इस स्पर्धा में नीरज चोपड़ा एक बार फिर अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं। नीरज से उम्मीद लगाई जा रही है कि वह इस बार 90 मीटर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। हालांकि उन्हें मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से चुनौती मिलेगी। बता दें नीरज चोपड़ा के लिए यह दूसरा मौका है, जब वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स में भाग ले रहे हैं।
Tags: World, Athletic, Neeraj Chopra, anderson peters
Courtesy: Hindustan
फोटो: Wikimedia
दुनिया के कई देशो में ठप्प हुई ट्विटर सर्विस
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने जुलाई 14 को अचानक काम करना बंद कर दिया। लोगों को ट्विटर में लॉग इन करने में परेशानियों का सामना पड़ रहा था। ट्विटर सर्विस में खराबी आने से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद सहित कई बड़े शहरों के यूजर्स ट्विटर को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे थे। ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट किया, "आप में से कुछ लोगों को ट्विटर एक्सेस करने में समस्या हो रही है और हम इसे वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं… read-more
Tags: Twitter, trouble, accessing, World
Courtesy: Latestly News
फोटो: Navbharat Times
कोविड 19 के मामले बढ़ने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया, कहा अभी खत्म नहीं हुआ
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने कहा कि कोविड 19 संक्रमण के नई लहरें आ रही है। उन्होंने जुलाई 12 को कहा कि इन मामलों को देखकर साफ है कि कोविड 19 अबतक गया नहीं है। वायरस की नई लहरें आने पर उन्होंने कहा कि हमें भी वायरस पर अटैक करना चाहिए। सर्विलांस, टेस्टिंग और सीक्वेंसिंग को सरकारों को फिर से प्रभावी तरीके से लागू करना चाहिए।
Courtesy: news 18
फोटो: NPR
अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों और हितों को कुचलने को लेकर भारत में UN में जताई चिंता
अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों और हितों को कुचलने को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में चिंता जताई। जिनेवा में भारत के राजदूत पुनीत अग्रवाल ने कहा कि भारत औऱ अफगानिस्तान लंबे समय से साझेदार के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे में वहां शांति और स्थिरता की वापसी सुनिश्चित करना ही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रमों के बारे में चिंतित हैं, जो महिलाओं और लड़कियों की भलाई को सीधे तौर पर प्रभावित… read-more
Tags: Afganistan, World, Human Rights, Geneva, Women
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: CNN
UNSC में पाक को करारी शिकस्त, भारतीय नागरिक को आतंकवादी घोषित करने के मंसूबे पर फिरा पानी
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बार फिर पाकिस्तान को भारत के आगे मुंह की खानी पड़ी। UN में भारत का समर्थन करने वाले देश यूके, यूएस, फ्रांस और अल्बानिया ने भारतीय नागरिक को संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की सूची में शामिल करने के पाकिस्तानी प्रयास को खारिज कर दिया है। इस्लामाबाद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 समिति में गोविंद पटनायक दुग्गीवालसा को शामिल करने की योजना बनाई थी। पाकिस्तान सरकार का दावा था कि वह देश… read-more
Tags: World, Pak, UNSC, Terrosrist, India
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: BBC
बिल गेट्स ने की क्रिप्टोकरेंसी की आलोचना, कहा- यह सिर्फ ग्रेटर फूल थ्योरी
दुनिया के अमीर बिजनसमैन में से एक बिल गेट्स ने क्रिप्टोकरेंसी की आलोचना की है। मंगलवार, 14 जून को हुए क्लाइमेट कॉन्फ्रेंस में उन्होंने NFTs यानि नॉन फंजिबल टोकन्स को महज दिखावा करार दिया और कहा कि ये सब ग्रेटर फूल थ्योरी पर आधारित है। गेट्स ने इससे पहले भी क्रिप्टो की आलोचना की थी। बता दें कि बिटकॉइन सोमवार को 15% से अधिक गिर गया था और मंगलवार को इसमें 5.4% की गिरावट दर्ज हुई थी।
Tags: World, Bill Gates, Crypto, Cryptocurrency, Bitcoin
Courtesy: Jagran
फ़ोटो: NDTV
पेट्रोल में एथेनाल ब्लेंडिंग से बची 41000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा, किसानों को 40,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की हुई आय
विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन में मिट्टी बचाओ आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाए जाने से अबतक 41,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचाई जा सकी है। भारत ने समयसीमा से पांच महीने पहले पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया है और इससे देश में करीब 27 लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम हुआ तथा भारत को 41,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।
Tags: World, Ethenol, PM, Blending, Forex Reserve
Courtesy: Zee News