Winter in delhi

फोटो: The Times of India

दिल्ली समेत उत्तर भारत में नहीं रुक रहा है सर्दी का सितम

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। इसके चलते न्यूनतम तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने जनवरी 23 को पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम यूपी, चंडीगढ में बारिश का अनुमान लगाया है। इसके चलते दिल्ली जनवरी 23 को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है।

रवि, 23 जनवरी 2022 - 09:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi, IMD, Winter, rain

Courtesy: AajTak News

Raining in delhi

फोटो: The Times of India

बारिश ने बढ़ाई दिल्ली में ठिठुरन, जारी हुआ येलो अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में जनवरी 22 की सुबह से लगातार हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। इसके चलते न्यूनतम तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली में चलने वाली तेज़ हवाओ के मद्देनजर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे दिल्ली के प्रदूषण में भी कमी आ सकती है। जनवरी 22 को दिल्ली का AQI 342 दर्ज हुआ है।

शनि, 22 जनवरी 2022 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Delhi-NCR, IMD, Winter

Courtesy: Aajtak News

Rain

फोटो: DNA India

दिल्ली समेत कई राज्यो में बारिश का अनुमान, फिर बढ़ेगी ठंड

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है।इसी बीच जनवरी 21 से अगले तीन दिन दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यो में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते ठंड में और इजाफा होगा। वहीं उत्तर प्रदेश में भी बादल छाए रहेंगे और सुबह शाम कोहरा रहेगा। वहीं पश्चिमी हिमालय में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही राजस्थान में ई सप्ताह बारिश के साथ ओलावृष्टि के8 भी आशंका है।

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 10:10 AM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Winter, Delhi, rain

Courtesy: Aajtak News

Winter In Delhi

फोटो: The Times of India

उत्तर भारत मे जारी है सर्दी का कहर, अभी नही है राहत मिलने की उम्मीद

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों तक दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की संभावना है। वहीं दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने की उम्मीद है। इसके अलावा जनवरी 16-21 तक पश्चिमी हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की आशंका है। वहीं मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु के कुछ इलाको में मध्यम बारिश की संभावना है। … read-more

सोम, 17 जनवरी 2022 - 11:15 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Winter, Western Disturbance, IMD

Courtesy: Aajtak News

Winter In Delhi

फोटो: DNA India

दिल्ली में जारी है ठंड का सितम, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड का सितम जारी है। इसके चलते मौसम विभाग ने जनवरी 16 को दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट और जनवरी 17 को येलो अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा जनवरी 16 को दिल्ली का AQI 301 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

रवि, 16 जनवरी 2022 - 12:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Delhi-NCR, Winter, IMD

Courtesy: Amar Ujala

Winter in delhi

फोटो: DNA India

सर्दी के मद्देनजर दिल्ली में जारी हुआ येलो अलर्ट

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड का सितम जारी है। इसके चलते ही मौसम विभाग ने जनवरी 15 को दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। ठंड के साथ बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इसके अलावा जनवरी 15 को दिल्ली का AQI 339 दर्ज किया गया। जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

शनि, 15 जनवरी 2022 - 12:05 PM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, Delhi, India, Winter

Courtesy: Amar Ujala

Winter in India

फोटो: The Indian Express

पूर्वी भारत मे आज होगी जमकर बारिश, उत्तर भारत मे में ठंड बढ़ने की उम्मीद

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत मे बीते एक हफ्ते हुई बारिश के बाद अब बारिश ने पूर्वी राज्यों का रुख कर लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी 11 से 13 के बीच ओडिशा, झारखंड, बिहार और बंगाल में जमकर बारिश होने की आशंका है। जिसके लिए इन राज्यो में येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही उत्तर भारत एक बार फिर ठंड की चपेट में आ सकता है।

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 11:45 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Winter, rain, IMDb

Courtesy: Aaj Tak

Raining in delhi

फोटो: Skymet Weather

दिल्ली में जारी है बारिश का दौर, तापमान में दर्ज हुई गिरावट

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में जनवरी 8 की सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। इस कारण दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। बारिश होने से हवा में भी सुधार हुआ है और AQI 273 दर्ज किया है। मौसम विभाग की माने तो बारिश का यह सिलसिला जनवरी 9 तक जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 4-5 दिन तक ठंड से राहत मिलने की भी उम्मीद लगाई जा रही है।

शनि, 08 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, Winter, raining, AQI, IMD

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Winter in India

फोटो: Skymet Weather

उत्तर भारत मे बारिश ने बढ़ाई ठंडक, अधिकतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और जनवरी 5 को दिल्ली समेत उत्तर भारत में हुई हल्की बारिश ने ठंड में और इजाफा किया है। इस कारण दिल्ली में अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 15.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से जनवरी 9 तक दिल्ली में हल्की और तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 04:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, IMD, Delhi, Winter

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Winter

फोटो: The Stateman

ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक के कारण हुई कई लोगों की मौत, सर्दी बनी वजह : कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिसंबर 30 की रात को पड़ी कड़ाके की सर्दी के कारण 18 घंटे में ब्रेन स्ट्रोक के 23 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए है। इस दौरान ठंड लगने से आठ लोगों की मौत भी हुई है। हार्ट अटैक के कारण भी कई मरीजों की जान गई है। कार्डियोलॉजी संस्थान में दिसंबर 31 को रिकॉर्ड एक हजार मरीज इलाज के लिए आए है। ठंड के मौसम में मरीजों की संख्या में बेहताशा इजाफा हुआ है।

शनि, 01 जनवरी 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: Kanpur, Winter, Winter Cold Wave

Courtesy: TV 9 Hindi