फोटो: The Indian Express
आज शीतलहर से मिलेगी राहत, फरवरी 3 से फिर बढ़ेगी ठंड
पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड अपने चरम पर है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटो में पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो फरवरी 2 से 4 तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत मे जनवरी 30 को शीतलहर में कमी आएगी। हालांकि फरवरी 3 से फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।
Tags: IMD, Winter, Delhi, Winter Cold Wave
Courtesy: Aaj Tak
फोटो: The Indian Express
उत्तर भारत मे जनवरी 26 से फिर कहर बरपाएगी शीतलहर
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी 26 से शीतलहर का कहर और बढ़ने वाला है। दिल्ली में जनवरी 24 को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, यूपी, गुजरात मे अगले पांच दिनो में 3-5 डिग्री तापमान गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही जनवरी 28 से 30 के बीच तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
Tags: IMD, Delhi-NCR, Winter Cold Wave, India
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: Indiatimes.com
उत्तर भारत मे सर्दी का दोहरा सितम, जनवरी 21 से दिल्ली में बारिश की आशंका
दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की दोहरी मार झेल रहा है। हालांकि दिल्ली में जनवरी 20 को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। लेकिन सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली समेत छह राज्यो में जनवरी 21 से अगले तीन दिन बारिश की भी आशंका है। वहीं पहाड़ो पर भी एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मशहूर पर्यटन स्थल औली में जबरदस्त बर्फबारी जारी है।
Tags: IMD, Delhi, Uttar Pradesh, Winter Cold Wave
Courtesy: Aajtak News
फोटो: India.Com
पूरे उत्तर भारत मे शीतलहर का कहर, अगले तीन दिनों में राहत मिलने की उम्मीद
इन दिनों पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। इसका कारण पहाड़ी इलाको में लगातार हो रही बर्फबारी है। जिसके चलते शीतलहर का कहर भी जारी है। इसका असर दिल्ली में जनवरी एक को देखने को मिला। जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता की वजह से शीतलहर का दौर खत्म होगा व बारिश की संभावना बनी हुई है।
Tags: India, IMD, Winter Cold Wave, Delhi
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: The Stateman
ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक के कारण हुई कई लोगों की मौत, सर्दी बनी वजह : कानपुर
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिसंबर 30 की रात को पड़ी कड़ाके की सर्दी के कारण 18 घंटे में ब्रेन स्ट्रोक के 23 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए है। इस दौरान ठंड लगने से आठ लोगों की मौत भी हुई है। हार्ट अटैक के कारण भी कई मरीजों की जान गई है। कार्डियोलॉजी संस्थान में दिसंबर 31 को रिकॉर्ड एक हजार मरीज इलाज के लिए आए है। ठंड के मौसम में मरीजों की संख्या में बेहताशा इजाफा हुआ है।
Tags: Kanpur, Winter, Winter Cold Wave
Courtesy: TV 9 Hindi
फोटो: India TV
उत्तर भारत मे फिर बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
उत्तर भारत इन दिनों जबरदस्त ठंड झेल रहा है। मौसम विभाग की माने तो इसमें अब और इजाफा होने वाला है। मौसम विभाग ने जनवरी तीन तक शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है। दरअसल दक्षिण-पूर्वी दिशा से चल रही हवा अब उत्तर-पश्चिमी की तरफ हो गई है। इसी वजह से पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश में शीतलहर का तांडव देखने को मिल सकता है। वहीं पहाड़ो पर लगातार बर्फबारी का दौर जारी है।
Tags: Winter, Winter Cold Wave, Delhi, IMD (1170
Courtesy: Zee News
फोटो: Newstrack
अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना: IMD
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दिसंबर 29 को पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।IMD के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में नए साल का स्वागत भीषण ठंड के साथ करना पड़ सकता है। देश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। उधर, मौसम एजेंसी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में देश के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है।
Tags: IMD, Winter Cold Wave, weather forecast
Courtesy: GNT News
फोटो: Hindustan Times
वाराणसी और कानपुर में शीतलहर के कारण बंद हुए स्कूल
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कानपुर और वाराणसी में शीतलहर की चेतावनी जारी की है जिसके बाद यहां स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डीएम ने इंटर तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए है। आदेश के अनुसार अगले दो दिनों तक स्कूल बंद रखे जाएंगे। अब दिसंबर 24 तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे।
Tags: Varanasi, Uttar Pradesh, Winter Cold Wave, Kanpur
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: India TV
पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन
दिल्ली मे ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है, जिसका असर दिसंबर 18 को देखने को भी मिला। दिसंबर 18 दिल्ली का अब तक सबसे ज़्यादा ठंडा दिन रहा। जहां दिन में औसतन तापमान 17.8 और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर 19 और 20 को शीत लहर चलने की संभावना है। इससे और ज़्यादा ठंड बढ़ने की उम्मीद है। पहाड़ो में हो रही बर्फबारी की वजह से ही मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी है।
Tags: Delhi, IMD, Winter Cold Wave, India
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: India TV
उत्तर भारत समेत दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, दो दिन तक शीत लहर चलने की संभावना
दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत मे ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर 18 से 20 तक शीत लहर चलने संभावना है। इससे तापमान भी 5 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले दिसंबर 17 को दिल्ली का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। पहाड़ो में हो रही जमकर बर्फबारी की वजह से ही मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी है। इसके चलते ही दिसंबर से फरवरी तक जमकर ठंड पड़ने का अनुमान है।
Tags: Delhi-NCR, weather forecast, Winter, Winter Cold Wave
Courtesy: TV9 Bharatvarsh