अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली के सीएम ने कहा, सरकार स्कूलों में भी देगी योग की शिक्षा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां त्यागराज स्टेडियम में सैकड़ों लोगों के साथ योग आसन किए और कहा कि उनकी सरकार स्कूली बच्चों को यह सिखाने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार स्कूलों में भी योग की शिक्षा देना चाहती है। उन्होंने कहा, ''यदि बच्चों में योग की आदत डाल दी जाए तो यह उनके साथ पूरे जीवन जुड़ा रहेगा।
Tags: Arvind Kejriwal, yoga day, Delhi, School
Courtesy: Hindustan
योग दूर करता है कई बीमारियां, सेहत में होता है सुधार
योग के बिना जीवन को निरोगी रखना मुश्किल है। ये कई बड़ी बीमारियों को हराने में सक्षम है। हार्ट अटैक, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों को ठीक करने में योग की अहम भूमिका रही है। योग के जरिए बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है। ये भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में तनाव को दूर करने में मददगार होता है। जिन लोगों को हाई बीपी की शिकायत होती है उन्हें भी योगासन करना चाहिए।
Tags: Health, Yoga, yoga day, health care
Courtesy: Zee News
योग दिवस पर 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी के जवानों ने किया योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ के पहाड़ों के बीच आईटीबीपी के जवानों ने योगाभ्यास किया है। यहां जवानों के दिन की शुरुआत योगाभ्यास करते हुए हुई। आईटीबीपी के हिमवीरों ने उत्तराखंड में हिमालय के पहाड़ों पर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम समेत कई जगहों पर हजारों फीट ऊंचाई पर योग किया। यही नहीं देश के पूर्वी छोर एटीएस लोहितपुर में भी… read-more
Tags: yoga day, international yoga day 2022, Yoga, ITBP
Courtesy: ABP Live