Red fort violence

फ़ोटो: Indian express

लाल किला हिंसा: पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी मनिंदर सिंह, हथियार भी बरामद

ट्रैक्टर रैली के दौरान जनवरी 26 के दिन हुई लाल किले वाली हिंसा के एक और आरोपी मनिंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनिंदर सिंह को पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पीतमपुरा से गिरफ्तार किया गया है, वहीं स्वरूप नगर वाले उसके घर से दो तलवार भी बरामद की गई है। इससे पहले पुलिस ने हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू व इकबाल सिंह को भी गिरफ्तार किया था। बता दें कि हिंसा में करीब 500 पुलिस वाले घायल हुए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।

बुध, 17 फ़रवरी 2021 - 09:54 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Lal quila, Red Fort Violence, Republic Day, Tractor Rally

Courtesy: Amar ujala