Samsung

फ़ोटो: Financial Express

सैमसंग ने स्मार्ट टीवी Crystal 4K Neo TV को किया लांच

सैमसंग  ने एक नया स्मार्ट टीवी, Samsung Crystal 4K Neo TV लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी को को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप, अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 35,990 रुपये है और आप इसे 12 महीनों की नो-कोस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी को 43-इंच के 4K डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। नए स्मार्ट टीवी में आपको डॉल्बी डिजिटल प्लस का साउन्ड सपोर्ट दिया जा रहा है।

सोम, 13 जून 2022 - 07:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Samsung, Smart TV, 4K, Dolby

Courtesy: Hindustan

K50 Ultra

फ़ोटो: Mysmartprice

Redmi भारत में जल्द लॉन्च कर सकता है K50 Ultra, 15 मिनट में होगा फुल चार्ज

Redmi जल्द ही नए और तगड़े डिवाइस Redmi K50 Ultra को पेश कर सकती है। नए Redmi K50 Ultra स्मार्टफोन में 2K रेजोलुशन के साथ OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में बेहतरीन डिस्प्ले के साथ दमदार Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर लगा मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में डॉल्बी विजन सपोर्ट और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जो इस फोन को 15 मिनट में फुल चार्ज कर देगा

बुध, 01 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Redmi, Oled, Processor, Dolby, K50

Courtesy: Zee News

Xiomi Tv

फ़ोटो: MySmartPrice

Xiaomi ने लॉन्च की Smart TV 5A, डॉल्बी साउंड से लैस

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Smart TV 5A लॉन्च किया है। कंपनी का नया स्मार्ट टीवी 32, 40 और 43 इंच साइज में आता है। इस टीवी में डीटीएस-एक्स और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट भी है। शाओमी स्मार्ट टीवी 5A के साथ Xiaomi OLED Vision TV को भी पेश किया है, जो देश में उपलब्ध लाइनअप में अपने पहले OLED मॉडल के रूप में पेश किया गया है। जिसकी शुरुआती कीमत 15499 रुपये है।

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 02:03 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Xiomi, TV, Dolby, Oled

Courtesy: Times Now