Delhi_Police

फोटो: Wikimedia

मुहर्रम से पहले जामा मस्जिद इलाके में देर रात तक गश्त कर रही है दिल्ली पुलिस

राष्ट्रीय राजधानी में मुहर्रम जुलूस से पहले दिल्ली पुलिस ने जुलाई 27 को जामा मस्जिद इलाके में देर रात पेट्रोलिंग की। पुलिस आयुक्त ने कहा, गश्त एक संस्थागत तंत्र का हिस्सा है जो समय-समय पर आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा, 29 जुलाई को मुहर्रम जुलूस को ध्यान में रखते हुए, पुलिस बल में चुस्ती लाने और शरारती तत्वों के मन में कानून का डर पैदा करने के लिए, यह पुलिस बल का एक अभ्यास है जो हम कर रहे हैं।"

शुक्र, 28 जुलाई 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, muharram, procession, Delhi Police, patrolling, jama masjid area

Courtesy: Janta Se Rishta

Chicken

फोटो: Wikifarmer

डीजे की आवाज से मरी मुर्गियां, मांगा मौत का मुआवजा

ओडिशा में एक मुर्गी फार्म मालिक रंजीत परिदा का दावा है कि बारात में बज रहे डीजे की तेज आवाज से उसकी 63 मुर्गियां मर गई। मामला बालासोर के नीलागिरी थाना क्षेत्र का है। परिदा ने दूल्हे के खिलाफ शिकायत देकर मुआवजे की मांग की है। उसका कहना है कि दूल्हे और बारात में शामिल लोगों ने डीजे का म्यूजिक कम नहीं किया। तेज आवाज के कारण मुर्गियों की मौत हुई, जिससे उसे 150 किलो चिकन का नुकसान हो गया।

बुध, 24 नवंबर 2021 - 06:49 PM / by रितिका

Tags: Odisha, chicken, procession

Courtesy: Zee News Hindi