Himachal Pradesh

फोटो: The Indian Express

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेने के लिए किया हवाई सर्वेक्षण

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पहाड़ी राज्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इससे पहले मंडी, कुल्लू मनाली, सोलन और सिरमौर में 13 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

मंगल, 11 जुलाई 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, cm Sukhvinder Singh Sukhu, aerial survey

Courtesy: ABP Live

Amit Shah

फोटो: Latestly

चक्रवात बिपरजोय: गुजरात के कच्छ में स्थिति का जायजा लेने के लिए आज हवाई सर्वेक्षण करेंगे: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के कच्छ और जखाऊ बंदरगाह का दौरा करेंगे और चक्रवात बिपरजोय से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए  हवाई सर्वेक्षण करेंगे। अपने दौरे के दौरान वे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। शाह के भुज में स्वामी नारायण मंदिर जाने और प्रभावित लोगों के लिए खाद्य सामग्री और अन्य सुविधाओं की समीक्षा करने की भी उम्मीद है… read-more

शनि, 17 जून 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Cyclone biparjoy, Home Minister Amit Shah, Visit, Gujarat, aerial survey

Courtesy: India.Com

Ashok Gehlot

फोटो: India TV News

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे बारिश प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज राज्य में भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों के बारिश प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि वह कोटा, अंता (बारां) और झालावाड़ में भी प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। भारी बारिश, नदियों में पानी का बहाव बढ़ने और बांधों के गेट खुलने से कोटा संभाग में कई जगहों पर… read-more

गुरु, 25 अगस्त 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, ASHOK GEHLOT, aerial survey, flood affected areas

Courtesy: Live Hindustan

Assam Floods

फोटो: India TV News

असम बाढ़: 108 लोगों की मौत, सीएम ने किया सिलचर का हवाई सर्वेक्षण

असम बाढ़ में अब तक कम से कम 108 लोगों की मौत हो चुकी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी गंभीर रूप से प्रभावित सिलचर शहर का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "केंद्र असम में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और इस चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।" बाढ़ प्रभावित जिलों में ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां तथा उनकी सहायक नदियां उफान पर बह… read-more

शुक्र, 24 जून 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: assam flood, Himanta Biswa Sarma, aerial survey, PM Modi

Courtesy: Navbharat Times

Amit Shah

फोटो: Times Now News

अमित शाह ने किया बारिश से तबाह उत्तराखंड का हवाई सर्वेक्षण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अक्टूबर 21 को उत्तराखंड के बारिश प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। सबसे अधिक प्रभावित कुमाऊं क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान जारी है। उनके साथ उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री धन सिंह रावत भी थे। नैनीताल, अल्मोड़ा और हल्द्वानी में बिजली, पानी और कनेक्टिविटी बहाल करने, लोगों को… read-more

गुरु, 21 अक्टूबर 2021 - 02:59 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, aerial survey, Uttarakhand

Courtesy: Live Hindustan