Efil Tower

फोटो: Independent

पेरिस के विश्‍व प्रसिद्ध एफिल टावर की हालत बेहद चिंताजनक, कई जगह जंगयुक्त

पेरिस के विश्‍व प्रसिद्ध एफिल टावर की हालत बेहद चिंताजनक है। ये टावर अब कई जगह से जंग खा चुका है।  इसकी मरम्‍मत की सख्‍त जरूरत है। एक रिपोर्ट में इसकी हालत पर चिंता जताई गई है। लेकिन फिलहाल सरकार एक्‍सपर्ट की चिंताओं को दरकिनार कर इसको पेंट कर नया लुक देने में जुट गई है। एफिल टावर पर पेंट का खर्च कुछ लाख नहीं बल्कि छह करोड़ यूरो खर्च होंगे जो करीब पांच अरब रुपये के बराबर हैं।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 06:31 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Paris, Efil Tower, Report, Euro

Courtesy: Jagran

Nicolas Sarkozy

फोटो: The Guardian

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को सुनाई गई एक साल की सज़ा

चुनाव में हर नेता अपने चुनावी कैम्पेन में खूब पैसा खर्च करते हैं। ऐसे ही फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2012 चुनाव में सीमा से ज़्यादा पैसा खर्च किया। इसके लिए उन्हें पेरिस कोर्ट ने सितंबर 30 को घर मे ही एक साल के लिए नज़रबन्द रहने की सज़ा सुनाई। इस फैसले के बाद आशंका जताई जा रही है कि निकोलस सरकोजी इसके खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर कर सकते हैं।

शुक्र, 01 अक्टूबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: France, Paris, President, nicolas Sarkozy

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Jacket

फोटो: Aaj Tak

खूब ट्रोल हो रहा फैशन ब्रांड Balenciaga

पेरिस का लग्जरी फैशन हाउस Balenciaga दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी इस ब्रांड के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। हाल ही में यह ब्रांड सोशल मीडिया पर खूब चर्चित और ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, ब्रांड ने एक ऐसी जैकेट निकाली है जिसमें कई छेद है उसी के साथ उसकी कीमत ने भी लोगों को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि जैकेट की कीमत 1,39,163 रुपए है। जिसको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 09:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: fashion, weird news, fashion trend, Paris, expensive

Courtesy: News Nation