ओडिशा पुलिस ने बैंक डकैती के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, ज़ब्त किया ₹49 लाख का सोना
ओडिशा पुलिस ने 26 अप्रैल को चंदनेश्वर में यूनियन बैंक से 49 लाख रुपये की नकदी और सोने की लूट में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अगस्त 7 को मास्टरमाइंड को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना से गिरफ्तार कर लिया। बालासोर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागरिका नाथ ने बताया, बैंक डकैती में कुल 14 लोग शामिल थे, जिनमें से चार लोगों ने पूरी घटना की साजिश रची थी।
Tags: Odisha police, arrest mastermind, bank robbery
Courtesy: NDTV Hindi
केंद्र सरकार ने जारी की देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन की रैंकिंग
केंद्र सरकार ने देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन की रैंकिंग जारी की है। जिसमें दिल्ली के सदर बाजार पुलिस थाने को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया है। वहीं उड़ीसा के गंजम जिले के गंगापुर थाने को दूसरा सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना चुना गया। गंगापुर थाने के निरीक्षक धीरेश दास को लखनऊ में डीजीपी और आईजीपी सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस उपलब्धि के लिए उड़ीसा पुलिस को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने… read-more
Tags: Union Home Minister, Odisha police, Indian Police, CM Naveen Patnaik
Courtesy: TV9 bharatvarsh