Jharkhand Schools

फोटो: Outlook India

झारखंड सरकार ने भीषण गर्मी कारण की स्कूल बंद करने की घोषणा

झारखंड सरकार ने राज्य में लू की स्थिति के मद्देनजर 12 जून से तीन दिनों के लिए सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार की ओर से जारी एक आदेश के मुताबिक, राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए सभी श्रेणी के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और प्रदेश में संचालित सभी निजी स्कूल 12 जून से 14 जून तक बंद… read-more

सोम, 12 जून 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jharkhand government, announces, school closure, heatwave

Courtesy: Prabhat Khabar

Students Protest

फोटो: Dainik Bhasker

झारखंड छात्र संघ ने सरकारी नौकरियों में 60:40 की नई भर्ती नीति के खिलाफ किया बंद का आह्वान

झारखंड में छात्र संघ ने राज्य सरकार की संशोधित भर्ती नीति के खिलाफ रांची में 48 घंटे के बंद का आह्वान किया है। झारखंड राज्य छात्र संघ (JSSU), विभिन्न छात्र संघों की एक छतरी संस्था, ने '60:40' की नई नीति के खिलाफ बंद का आह्वान किया, जिसके तहत राज्य सरकार की नौकरियों में 60 प्रतिशत सीटें राज्य के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष 40 प्रतिशत सभी के लिए खुली है। 

शनि, 10 जून 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: jssu launches, 48 hour strike, new recruitment policy, Jharkhand government

Courtesy: Amar Ujala News

Hemant Soren

फोटो: Prabhat Khabar

झारखंड में बची हेमंत सोरेन की सरकार, सदन में पारित हुआ विश्वास मत

सियासी संकट से जूझ रही झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में सितंबर पांच को विश्वास मत जीत लिया है। सरकार के पक्ष में 48 मत पड़े है। वहीं विश्वास मत में बीजेपी ने हिस्सा नहीं लिया और सदन से वॉकआउट किया। बता दें कि सदन शुरू होने से पहले ही बीजेपी ने प्रदर्शन किया था। बीजेपी ने प्रदर्शन के जरिए दुमका में अंकिता हत्याकांड पर भी सरकार को घेरा था।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: Hemant Soren, Jharkhand, Jharkhand government, BJP

Courtesy: AajTak News