Motorola

फ़ोटो: Fonearena

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola अपने नए फोन फ्रंटियर को कर सकती है लॉन्च, 200 MP कैमरा से लैस

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला Motorola Frontier को अगले महीने लॉन्च कर सकती है। बता दें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अन्य सेंसर होंगे। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो फ्रंटियर में 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। मोटोरोला फ्रंटियर में फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।

मंगल, 28 जून 2022 - 06:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Motorola, Frontier, 200 MP, Camera, Oled

Courtesy: Hindustan

Iphone

फ़ोटो: TechRadar

एपल आईफोन 14 सीरीज़ में मिल सकता है Always on display फीचर

Apple iPhone 14 Series पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई है। इस अपकमिंग सीरीज के iPhone 14 Pro मॉडल में Always on display फीचर देखने को मिल सकता है। इससे डिस्प्ले को ऑन किए बिना टाइम, डेट और अन्य जानकारी देख पाएंगे। IPhone 14 प्रो 6 इंच के छोटे LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आएगा,जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। iPhone 14 प्रो में लेटेस्ट A16 बायोनिक चिपसेट और 6GB LPDDR5 रैम मिलेगा। 

गुरु, 09 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Apple, iphone14, Oled, Always on Display

Courtesy: Jagran

K50 Ultra

फ़ोटो: Mysmartprice

Redmi भारत में जल्द लॉन्च कर सकता है K50 Ultra, 15 मिनट में होगा फुल चार्ज

Redmi जल्द ही नए और तगड़े डिवाइस Redmi K50 Ultra को पेश कर सकती है। नए Redmi K50 Ultra स्मार्टफोन में 2K रेजोलुशन के साथ OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में बेहतरीन डिस्प्ले के साथ दमदार Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर लगा मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में डॉल्बी विजन सपोर्ट और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जो इस फोन को 15 मिनट में फुल चार्ज कर देगा

बुध, 01 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Redmi, Oled, Processor, Dolby, K50

Courtesy: Zee News

Xiomi Tv

फ़ोटो: MySmartPrice

Xiaomi ने लॉन्च की Smart TV 5A, डॉल्बी साउंड से लैस

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Smart TV 5A लॉन्च किया है। कंपनी का नया स्मार्ट टीवी 32, 40 और 43 इंच साइज में आता है। इस टीवी में डीटीएस-एक्स और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट भी है। शाओमी स्मार्ट टीवी 5A के साथ Xiaomi OLED Vision TV को भी पेश किया है, जो देश में उपलब्ध लाइनअप में अपने पहले OLED मॉडल के रूप में पेश किया गया है। जिसकी शुरुआती कीमत 15499 रुपये है।

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 02:03 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Xiomi, TV, Dolby, Oled

Courtesy: Times Now