Tajindar pal Singh bagga

फ़ोटो: India Today

हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस को रोका, दिल्ली में तज़िंदर सिंह बग्गा की गिरफ़्तारी पर अपहरण का केस दर्ज

भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया है। तजिंदर बग्गा के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई थीं जिसको लेकर कई बार समन जारी किया गया था। पूछताछ की प्रक्रिया में शामिल न होने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया।

शुक्र, 06 मई 2022 - 12:39 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Rajinder Singh bagga, AAP, Punjab Police

Courtesy: News18