Raghuram Rajan

फोटो: The Economic Times

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा- हमें श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी समस्या नहीं

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने रायपुर में कहा कि इस समय पूरी दुनिया में महंगाई है। आरबीआई ब्याज दर बढ़ा रहा है जिससे महंगाई कम करने में मदद मिलेगी. सबसे ज्यादा महंगाई खाद्य और ईंधन में है। श्रीलंका में आर्थिक उथल-पुथल पर राजन ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है। रिजर्व बैंक ने रिजर्व बढ़ाने में अच्छा काम किया है। हमें श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी समस्या नहीं है। हमारे विदेशी कर्ज भी कम हैं।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 08:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: RBI, Raghuram rajan, Raipur, Intrest

Courtesy: News18

Bank

फ़ोटो: Inc

रेपो रेट में वृद्धि के बाद पांच बैंको ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दर

आरबीआई के रेपो रेट में वृद्धि के बाद एफडी वालों के लिए खुशी की खबर है। इस घोषणा के तुरंत बाद बैंकों के एक समूह ने सावधि जमा पर अपनी ब्याज दरों में वृद्धि की है। इसमें बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई शामिल हैं। आईसीआईसीआई बैंक ने 5 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर ब्याज दर 0.25% बढ़ा दी है। 

शनि, 07 मई 2022 - 12:12 PM / by Pranjal Pandey

Tags: FD, Bank, repo rate, Intrest

Courtesy: Jagran