Hero electric

फ़ोटो: Bikewale

Hero Electric ने Zypp Electric के साथ बढ़ाई साझेदारी, तीन साल में 1.5 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटरों का करेगी निर्माण

हीरो इलेक्ट्रिक ने लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी सेगमेंट के विकास का समर्थन करने के लिए जिप इलेक्ट्रिक के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है। हीरो इलेक्ट्रिक अगले तीन वर्षों में Zypp Electric के बेड़े के लिए 1.5 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर तैनात करेगी। साथ ही साझेदारी की मदद से दोनों कंपनियां 2022 के अंत तक लास्ट-माइल डिलीवरी सेगमेंट और रेंटल दोनों के लिए 10 लाख उपयोगकर्ताओं तक अपनी पहुंच प्रदान करेंगी।

गुरु, 02 जून 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hero, electric, zypp, EV, Scooter

Courtesy: Jagran