मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस दिलाने वाली डॉक्टर का अस्पताल हुआ कुर्क
माफिया मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस की सुविधा देने वाली मऊ की डॉक्टर अब खुद ही मुश्किल में फंस गई है। प्रशासन ने डॉक्टर पर गैंगस्टर एक्ट लगा कर संपत्ति कुर्क कर ली है। दरअसल रोपड़ जेल से अंसारी को लाने के लिए उत्तर प्रदेश नंबर की एंबुलेंस का इस्तेमाल हुआ था जो महिला डॉक्टर के अस्पताल से संबंधित है। बता दें कि डॉक्टर जमानत पर अभी बाहर है।
Tags: Uttar Pradesh, Gangster Act, hospital, Mukhtar Ansari
Courtesy: ABP Live
मुख्तार अंसारी को अन्य मामले में पांच साल की हुई कैद
माफिया और पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने एक अन्य मामले में पांच वर्ष की सजा सुनाई है। ये सजा गैंगस्टर एक्ट के 23 साल पुराने एक मामले दी गई है। इसके साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी देना होगा। बता दें कि इस मामले में उन्हें पहले बरी किया जा चुका था, जिस आदेश को बदल दिया गया है।
Tags: Mukhtar Ansari, Allahabad Highcourt, Gangster Act, Jail
Courtesy: NDTV News
श्रीकांत त्यागी मामले में पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, छह हुए सस्पेंड
नोएडा की सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में ढिलाई बरतने वाले छह पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। वहीं महिला की सुरक्षा के मद्देनजर उसे दो सुरक्षाकर्मी भी मुहैया कराए गए है। आरोप है कि उसने महिला के साथ अभद्र भाषा और व्यवहार किया था।
Tags: Srikant Tyagi, BJP, UP Police, Gangster Act
Courtesy: NDTV News