Rupsha

फ़ोटो: Mapio

भारत की मदद से बांग्लादेश का रूप्‍शा ब्रिज बन कर तैयार, आर्थिक गतिविधियों में होगा इज़ाफ़ा

भारत की आर्थिक मदद से बने रूप्‍शा रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य भी जून 25 को पूरा हो गया। चीन ने जहां पद्मा ब्रिज का निर्माण किया था वहीं इस पुल को बनाने के लिए भारत ने बांग्लादेश के सहयोग किया है। इस रेल पुल की मदद से अब मोंगला बंदरगाह तक सामानों की आवाजाही बढ़ जाएगी। इस पुल के बन जाने के बाद अब भारत, नेपाल और भूटान को सामानों की सप्‍लाइ बहुत आसानी से और कम दाम में हो सकेगी।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 02:29 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bangla desh, Rupsha Bridge, China, Nepal, Bhutan

Courtesy: News18

Padma Bridge

फ़ोटो: Wikipedia

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नए ऐतिहासिक ‘पद्मा ब्रिज’ का किया उद्घाटन

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश के नए ऐतिहासिक ‘पद्मा ब्रिज’ का उद्घाटन किया। 21 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बांग्लादेश में विशाल पद्मा नदी पर बना रेल-रोड पुल आज खुल गया है। विश्व बैंक के भ्रष्टाचार के आरोप में फंडिंग रोकने के बाद शेख हसीना ने स्वयं से यह पुल निर्माण कराया। इस पुल से संचार, व्यापार और समग्र रूप से बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

शनि, 25 जून 2022 - 03:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bangla desh, Seikh Haseena, Padma Bridge, World Bank

Courtesy: Amar ujala

Seikh haseena

फ़ोटो: Wion

बांग्लादेश में गहराया खाद्य संकट, भारत के गेंहू निर्यात में प्रतिबंध से अन्य विकल्पों की तलाश

बांग्लादेश में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बाढ़ के चलते यहां कई जगहों पर पेयजल और खाद्य संकट गहराने लगा है। इसके साथ ही बांग्लादेश भारत से अपने जरूरत का गेहूं खरीदता था लेकिन भारत के गेंहू प्रतिबंध के कारण उसे अन्य विकल्पों की तलाश करनी पड़ रही है। बता दें उत्तरी बांग्लादेश की नदी तीस्ता के खतरे से निशान से ऊपर बहने की आशंका है। देश के उत्तरी जिलों लालमोनिरहाट, कुरीग्राम, नीलफामरी, रंगपुर, गैबंधा, बोगरा, जमालपुर और सिराजगंज में भी स्थिति बिगड़… read-more

शनि, 25 जून 2022 - 02:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wheat, Flood, Bangla desh, India

Courtesy: Amar ujala