Hand Granade

फ़ोटो: Theindiaprint

अयोध्या में छावनी लाईन इलाके में झाड़ियों के पीछे एक दर्जन से ज्यादा मिले हैंड ग्रेनेड

अयोध्या में छावनी लाईन इलाके में एक दर्जन से ज्यादा हैंड ग्रेनेड मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को कुल 18 हैंड ग्रेनेड लावारिस हालत में मिले थे जिन्हें नष्ट कर दिया गया है। कहा जा रहा है ये वो हैंड ग्रेनेड हैं जो सैन्य अभ्यास के दौरान दगे नहीं और वहीं पड़े रह गए। 

सोम, 27 जून 2022 - 07:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ayodhya, Hand Granade, ayodhya cantt, Bush

Courtesy: Amar ujala