Car

फोटो: Cartoq

मर्सिडीज-बेंज इंडिया भारत में अपनी SUV EQB ऑल इलेक्ट्रिक करेगी लॉन्च

मर्सिडीज-बेंज इंडिया भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मर्सिडीज इस साल के आखिर में अपनी ऑल इलेक्ट्रिक EQB SUV को लॉन्च करने वाली है। यह भारत में दो वेरिएंट्स के साथ लॉन्च की जा सकती है। EQB ऑल इलेक्ट्रिक SUV के दोनों वेरिएंट्स को 66.5kWh बैटरी पैक और डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर से लैस किया जाएगा। यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 423km तक की रेंज दे सकती है। इसकी कीमत 60 लाख से 70 लाख रुपये होगी।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 04:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Mercedes, Benz, EQB, SUV, India

Courtesy: Jagran