Torch Rally

फोटो: India TV News

मणिपुर की महिलाओं ने इंफाल में मशाल रैली निकाली, विशेष विधानसभा सत्र का किया आह्वान

सैकड़ों महिलाओं ने अगस्त 9 को इंफाल घाटी में मशाल रैलियां निकालीं और संसद के मानसून सत्र के समापन से पहले मणिपुर विधानसभा का एक विशेष सत्र आयोजित करने का आह्वान किया। रात करीब साढ़े नौ बजे इम्फाल पश्चिम जिले के कीसंपत, कीसमथोंग और क्वाकीथेल क्षेत्रों में और इम्फाल पूर्वी जिले के वांगखेई और कोंगबा में भी रैलियां निकाली गईं। मणिपुर कैबिनेट ने पिछले हफ्ते राज्यपाल अनुसुइया उइके को 21 अगस्त से विधानसभा का सत्र बुलाने की सिफारिश की थी।

गुरु, 10 अगस्त 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Manipur Women, torch rally, Imphal, Special Assembly Session

Courtesy: ABP Live