Vishvanath

फोटो: India TV News

दिग्गज फिल्म निर्माता के विश्वनाथ का निधन

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कसीनाधुनी विश्वनाथ का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। सूत्रों ने कहा कि विश्वनाथ कुछ समय से अस्वस्थ थे और उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। गुरुवार आधी रात के करीब अस्पताल में उनका निधन हो गया। 'कलातपस्वी' के नाम से लोकप्रिय विश्वनाथ का जन्म फरवरी 1930 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। 

शुक्र, 03 फ़रवरी 2023 - 01:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: filmmaker k viswanath, passes away, Telugu Films

Courtesy: Navbharat Times