Earthquack

फोटो: News 18

जापान के उओजू में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की अभी कोई चेतावनी नहीं

जापान के उओजू में आज रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप 14:42 (स्थानीय समयानुसार) पर 60 किमी की गहराई में आया। कालांकि अभी तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप टोक्यो के उत्तर-पश्चिम में लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर इशिकावा प्रान्त में नोटो प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे पर आया , जो जापान सागर के तट पर है।

शुक्र, 05 मई 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Japan, uozu ishikawa, Tsunami

Courtesy: India TV News