Bramhos

फोटो: Lokmat News

मोरमुगाओ युद्धपोत से किया गया ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ से सफल परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कहा, मिसाइल फायरिंग ने समुद्र में भारतीय नौसेना की मारक क्षमता का प्रदर्शन किया। नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, "नवीनतम गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ ने अपने पहले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल फायरिंग के दौरान 'बुल आई' को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।"

रवि, 14 मई 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: brahmos supersonic missile, successfully test, mormugao

Courtesy: Prabhat Khabar