Brij Bhushan

फोटो: Lokmat News

यूपी में बृजभूषण के गोंडा स्थित आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस, 12 लोगों के बयान दर्ज

दिल्ली पुलिस आज उत्तरप्रदेश के गोंडा में WFI के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर पहुंची। सूत्रों ने कहा कि पुलिस सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में 12 लोगों के बयान दर्ज करने के लिए सिंह के आवास पर पहुंची। दिल्ली पुलिस ने बयान देने वाले लोगों के नाम, पते और पहचान पत्र भी जुटाए हैं। बता दें कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के लिए सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है।

मंगल, 06 जून 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: wrestlers protest, Delhi Police, Brij Bhushan, gonda residence, record statements

Courtesy: Dainik Bhaskar