Kerala Rains

फोटो: India TV News

भारत में आया मानसून! IMD ने की केरल में शुरुआत की पुष्टि

IMD ने जून 8 को भारत में मानसून की शुरुआत की घोषणा की। मानसून की शुरुआत सामान्य से एक सप्ताह बाद हुई है। आईएमडी ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में व्यापक बारिश हुई है। आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा, "दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज, 08 जून, 2023 को केरल में प्रवेश कर गया है, जबकि सामान्य तारीख 01 जून होती है।" मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर भी बादल छाए हुए हैं।

शुक्र, 09 जून 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: monsoon in india, Kerala, HEAVY RAINFALL, IMD

Courtesy: Lokmat News