दिल्ली बाढ़: DMRC ने 3 दिनों के बाद खोले यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के प्रवेश-निकास द्वार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने आज जनता के लिए यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए। यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण 13 जुलाई को गेट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे। डीएमआरसी ने एक ट्वीट में कहा, "यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अब खुला है।" यह कदम यमुना में जलस्तर घटने के बाद उठाया गया है। सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 205.95 मीटर दर्ज किया गया… read-more
Tags: Delhi Floods, yamuna bank metro station, entry exit gates, DMRC
Courtesy: India TV News
दिल्ली बाढ़: डीएमआरसी ने हटाया सेवाओं पर गति प्रतिबन्ध
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने आज घोषणा करते हुए कहा कि मेट्रो सेवाओं पर पहले लगाया गया गति प्रतिबंध अब हटा दिया गया है। इससे पहले यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मेट्रो की स्पीड कम कर दी गई थी। डीएमआरसी ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा, “यमुना पर मेट्रो पुल पार करते समय लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं।”
Tags: Delhi Floods, DMRC, restores speed, metros crossing yamuna bridge
Courtesy: ZEE News
सुप्रीम कोर्ट के अंदर घुसा यमुना का पानी, राजघाट डूबा; यातायात प्रभावित
यामिना नदी का पानी दिल्ली के सचिवालय, सुप्रीम कोर्ट, आईटीओ और सिविल लाइन्स समेत दिल्ली के कई पॉश इलाकों में पानी भर गया है। जलजमाव के कारण मुख्य बाहरी रिंग रोड के कुछ हिस्सों सहित कई सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया है, जिससे भारी जाम लग गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया… read-more
Tags: Delhi Floods, Yamuna water level, waterlogging, supreem court
Courtesy: ZEE News