Himanta-Biswa-Sarma

फोटो: Latestly

असम सरकार अक्टूबर से लगाएगी 1 लीटर से कम की पानी की बोतलों सहित एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध

असम सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि, इस साल 2 अक्टूबर से 1 लीटर से कम मात्रा वाली पॉलीथीन टेरेफ्थेलेट से बनी पीने के पानी की बोतलों के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लागू किया जायेगा। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, इस साल 2 अक्टूबर से राज्य में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर रोक लगा दी जाएगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में जुलाई 21 को गुवाहाटी के जनता भवन में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

शनि, 22 जुलाई 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Single use plastic, one liter water bottle, Banned, Assam

Courtesy: Jagran News