फोटो: India TV News
एयरो इंडिया शो के मद्देनजर जनवरी 30 से फरवरी 20 तक बंद रहेंगे मांसाहारी होटल और रेस्तरां: बेंगलुरु
बेंगलुरु नगर निकाय ने एयरो इंडिया शो के मद्देनजर जनवरी 30 से फरवरी 20 तक मीट स्टॉल, मांसाहारी होटल और रेस्तरां बंद करने का आदेश दिया है। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) ने अपने सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि येलहंका वायु सेना स्टेशन के 10 किलोमीटर के दायरे में मांसाहारी व्यंजन परोसने और बेचने पर प्रतिबंध रहेगा। एयरो इंडिया शो फरवरी 13 से फरवरी 17 तक चलेगा।
Tags: Aero India Show, nonveg food, Banned, बेंगलुरु
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: Latestly
प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल पर ओलंपियन कमलप्रीत कौर पर लगा तीन साल का प्रतिबंध
भारत की डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर तीन साल का प्रतिबंध लगा है। कमलप्रीत कौर द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ स्टेनोजोलोल पदार्थ का उपयोग करने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। कमलप्रीत ने डिस्कस थ्रो में 2020 टोक्यो ओलंपिक में छठा स्थान प्राप्त करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। 26 वर्षीय कमलप्रीत डिस्कस थ्रो में 65 मीटर को पार करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। कौर ने 65.06 मीटर के प्रयास के… read-more
Tags: Kamalpreet Kaur, Banned, prohibited substance, indian discus thrower
Courtesy: India TV
फ़ोटो: Justdial
आईसीसी ने इस क्रिकेटर पर लगाया बैन, जानिए क्या है अपराध
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने यूएई के घरेलू क्रिकेटर मेहरदीप छावकार पर 14 साल के लिए बैन लगा दिया है। उन पर यह बैन 2019 में यूएई और जिम्बाब्वे के बीच हुई सीरीज और वर्ष 2022 में ही कनाडा की जीटी20 लीग में मैच फिक्स करने के आरोप सिद्ध होने के चलते लगाया गया है। जानकारी है की उन्हें आईसीसी और क्रिकेट कनाडा के एंटी करप्शन कोड के सात उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
Tags: ICC, Match Fixing, meherdip chavkar, Banned
Courtesy: News18hindi
फोटो: Jagran
शराब बंदी की मांग को लेकर आंदोलन पर उतरने को तैयार उमा भारती
भाजपा नेता उमा भारती मध्य प्रदेश में शराब बंदी की मांग को लेकर आंदोलन करेंगी, जिसके तहत वो अपने घर में नहीं रहेंगी। उनका ये अभियान नर्मदा नदी के तट पर बने अमरकंटक से नवंबर सात को शुरू होगा। उन्होंने कहा जबतक जनता शराब के आतंक से मुक्त नहीं हो जाएगी, तबतक वो घास फूस से बनी झोपड़ी, पेड़ के नीचे या टेंट में रहेंगी। उन्होंने मांग कि की स्कूल, अस्पताल, बस्तियों के आसपास शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए।
Tags: Uma Bharti, Madhya Pradesh, Banned, liquor bann
Courtesy: NDTV
फ़ोटो: Indiatoday
केंद्र ने इस्लामिक संगठन पीएफआई पर लगाया 5 साल का बैन, टेरर लिंक के आरोपी में हुई कार्यवाही
देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को भारत सरकार ने 5 साल के लिए बैन कर दिया है। पीएफआई के साथ सरकार ने उसके सहयोगी संगठन आरआईएफ ,सीएफआई ,एआईआईसी, एनसीएचआरओ, एनडब्ल्यूएफ , जेएफ, ईआईएफ, आरएफके पर भी बैन लगा दिया है। इन संगठनों पर बैन लगाने के लिए कई राज्यों ने भी केंद्र से गुहार लगाई थी। बता दें कि बीते दिनों में एनआईए ने देशभर में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी कार्यवाही की थी।
Tags: PFI, Central Government, Banned, Anti National
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: Indian express
दिल्ली में प्रदूषण को रोकने पटाखों पर 1 जनवरी 2023 तक पूरी तरह बैन
दिल्ली सरकार ने राज्य में प्रदूषण नियंत्रण के लिए कड़ा फैसला लेते हुए पटाखों पर 1 जनवरी 2023 तक पूरी तरह रोक लगा दी है। सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी दी है कि राजधानी में पटाखों के उत्पादन, बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर 1 जनवरी 2023 तक पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, DPCC और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।
Tags: Delhi, Air Pollution, green firecrackers, Banned
Courtesy: Zeenews
फोटो: MSN
कांवड़ यात्रा के दौरान नहीं होगी तलवारें, त्रिशूल ले जाने की अनुमति
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कांवड़ यात्रा के लिए राज्य प्रशासन द्वारा सभी इंतजाम किए गए हैं। धामी ने कहा, इस बार श्रावण मास में पांच करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। हम सभी कांवड़ यात्रयों से प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने की अपील करते हैं। उत्तराखंड प्रशासन ने घोषणा की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को तलवार, त्रिशूल और ऐसी अन्य हानिकारक वस्तुओं के साथ अनुमति नहीं दी जाएगी।
Tags: Uttarakhand, kanwar yatra 2022, swords tridents, Banned
Courtesy: Sgminfotech Online
फोटो: Zee News
दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री पर व्यापारी हुए नाराज
कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज़ ने दिल्ली सरकार के उस फैसले का विरोध किया है जिसमें सरकार ने डीजल वाहनों की एंट्री पर अक्टूबर एक से फरवरी 2023 तक के लिए रोक लगा दी है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि सरकार के फैसले के बाद पांच महीनों तक दिल्ली में सामान नहीं आ सकेगा क्योंकि दिल्ली माल पहुंचाने वाले अधिकतर ट्रक डीजल से चलते है। सरकार के फैसले को उन्होंने व्यापारी विरोधी बताया है।
Tags: CAIT, Delhi Government, delhi government decision, Banned
Courtesy: NDTV News
फोटो: Hindustan Times
आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका के इस प्लेयर पर लगाया प्रतिबंध
आईसीसी ने मार्च 25 को दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जुबैर हमजा पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। हमजा डोप टेस्ट में दोषी पाए गए है। उनका डोप टेस्ट के लिए सैंपल जनवरी 17 को लिया गया था। वो प्रतिबंधित दवा फुरोसेमाइड का सेवन कर रहे थे। आईसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक उन्हें निलंबित रखा जाएगा। बता दें कि जुबैर हमजा ने अपना जुर्मा मानकर बैन को स्वीकार कर लिया है।
Tags: sports, ICC, Cricket, Banned
Courtesy: Zee News
फोटो:NewYork Post
फीफा व यूईएफए ने रूस को अंतराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं से किया निलंबित
युक्रेन पर हमला करने के लिए रूस पर अंतराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (FIFA) ने भी कई पाबंदियां लगाते हुए आगामी वर्ल्ड फप व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। रूस के साथ पोलैंड, जैसे देशों में खेलने से भी इंकार कर दिया है। इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति भी रूस को प्रतिबंधित कर चुका है। रूस से एथलिटों को किसी भी प्रतियोगिता… read-more
Tags: 2022 FIFA World Cup, Russia, Banned
Courtesy: AAJTAK LIVE