Mizoram

फोटो: India TV News

मिजोरम ने शुरू किया म्यांमार के नागरिकों के बायोमेट्रिक विवरण का संग्रह

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी करने के बाद, मिजोरम सरकार ने म्यांमार के नागरिकों के बायोमेट्रिक विवरण एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पड़ोसी देश में म्यांमार सैन्य जुंटा द्वारा तख्तापलट के बाद फरवरी 2021 से 30,000 से अधिक म्यांमार नागरिकों ने पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में शरण ली है। गृह मंत्रालय ने इस साल अप्रैल में मिजोरम और मणिपुर सरकारों को अवैध अप्रवासियों का बायोमेट्रिक विवरण एकत्र करने का निर्देश दिया था।

सोम, 31 जुलाई 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: mizoram ministry, Home Affairs, myanmar nationals biometric

Courtesy: The Print