Sukkhu

फोटो: India TV News

हिमाचल आपदा: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य आपदा राहत कोष में दान कर दी अपनी सारी बचत

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सितंबर 15 को अपनी 51 लाख रुपये की सारी बचत राज्य आपदा राहत कोष में दान कर दी। जारी एक बयान के अनुसार सुक्खू और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर ने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को उनके सरकारी आवास पर 51 लाख रुपये का चेक सौंपा। सुक्खू ने बताया कि समाज के हर वर्ग ने स्वेच्छा से राहत कोष में योगदान दिया है। 

शनि, 16 सितंबर 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: himachal calamity, cm Sukhvinder Singh Sukhu, donates, all his savings

Courtesy: Live Hindustan