Naidu

फोटो: Adobe Stock

आंध्र के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को फिलहाल नहीं मिली कोई अंतरिम राहत

सुप्रीम कोर्ट ने आज कौशल विकास निगम घोटाला मामले में फैसला सुनाते हुए कहा, आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को 6 दिन और जेल में रहना होगा। पूर्व सीएम को 9 सितंबर को कौशल विकास निगम से धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जब वह 2015 में पद पर थे। घोटाला 371 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली आंध्र प्रदेश सरकार को भी नोटिस जारी किया है।

मंगल, 03 अक्टूबर 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandrababu Naidu, stay in jail, skill development corporation scam case

Courtesy: NDTV Hindi

Chandra Babu Naidu

फोटो: Getty Images

24 सितंबर तक बढ़ाई गई चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत

अदालत ने आज एपी कौशल विकास निगम घोटाले से संबंधित मामले में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत 24 सितंबर तक बढ़ा दी। अतिरिक्त महाधिवक्ता पोन्नावोलू सुधाकर रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की हिरासत को यहां की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष अदालत ने दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। नायडू को कौशल विकास निगम से कथित तौर पर धन का दुरुपयोग करने के आरोप में 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

शुक्र, 22 सितंबर 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandrababu Naidu, arrest, skill development corporation scam case, judicial remand extend

Courtesy: The Print