Sanjay Singh

फोटो: ETV Bharat

दिल्ली शराब घोटाला: ईडी ने किया संजय सिंह के करीबियों को तलब

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके करीबियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने विवेक त्यागी, सर्वेश मिश्रा और कंवरबीर सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया है। सर्वेश मिश्रा ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक संजय सिंह की मौजूदगी में ईडी त्यागी और मिश्रा से पूछताछ करेगी। संजय सिंह फिलहाल 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर हैं। 

शुक्र, 06 अक्टूबर 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi liquor scam, sanjay singhs close, summoned, ED

Courtesy: Amar Ujala News