Siddaramaiah

फोटो: India TV News

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सिद्धारमैया को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर जारी किया नोटिस

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 28 जुलाई को चुनावी कदाचार का आरोप लगाने वाली एक याचिका पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को नोटिस जारी किया और वरुणा विधानसभा क्षेत्र से उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग की। नोटिस 1 सितंबर तक वापस किया जा सकता है, न्यायमूर्ति सुनील दत्त यादव ने आदेश दिया और सुनवाई स्थगित कर दी। याचिका में कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र को दोषी ठहराया गया जिसमें पांच गारंटियों का वादा किया गया था।

शनि, 29 जुलाई 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka High Court, notice, Siddaramaiah, Petition, Disqualification

Courtesy: Aajtak News

Hijab Verdict Karnataka High Court Order Challenged In Supreme Court

फोटो: India TV News

हिजाब बैन पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं को खारिज करने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिका शीर्ष अदालत में एक मुस्लिम छात्रा ने दायर की है, जो उच्च न्यायालय के समक्ष याचिकाकर्ताओं में से एक थी। उच्च न्यायालय ने कहा कि स्कूल यूनिफॉर्म का निर्धारण केवल एक उचित प्रतिबंध है, संवैधानिक रूप से अनुमेय है, जिस पर छात्र आपत्ति नहीं कर सकते।

बुध, 16 मार्च 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: hijab verdict, Karnataka High Court, challenged in supreme court

Courtesy: Live Hindustan

Karnataka High Court Hijab Ban

फोटो: India TV News

हिजाब मामले पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने छात्रों की अर्जी ख़ारिज करते हुए सुनाया फैसला

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मार्च 15 को शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा, हिजाब पहनना धर्म से जुड़ी जरूरी प्रथा नहीं है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर लगाया गया मौजूदा प्रतिबंध जारी रहेगा। हाई कोर्ट ने कहा कि, स्टूडेंट स्कूल-कॉलेज में यूनिफॉर्म पहनने से मना नहीं कर सकते। स्कूल या कॉलेज को अपनी यूनिफॉर्म तय करने का अधिकार है।

मंगल, 15 मार्च 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka High Court, hijab ban, Verdict

Courtesy: Dainik Bhaskar

Transgender community

फोटो: The Wire

कर्नाटक बना ट्रांसजेंडर्स उम्मीदवारों को नौकरी में आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य

कर्नाटक आगामी शिक्षक भर्ती में ट्रांसजेंडर्स को नौकरी में 1% आरक्षण का आदेश देने वाला पहला राज्य बन गया है। राज्य में कक्षा 6 और 8 के लिए होने वाली 15000 शिक्षकों की भर्ती में 5000 पद  कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के लिए आरक्षित होंगी। आदेश के अनुसार आगामी भर्ती में कम से कम 150 पद ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगे। यह फैसला सिविल सेवा नियम 1977 में  संशोधन के बाद लिया गया है।

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by Apurva Verma

Tags: transgender community, Karnataka High Court, Reservations

Courtesy: The Free Express

twitter vs UP police

फोटो: Office Chai

ट्विटर भारत के मालिक ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में दिया यूपी पुलिस के समन का जवाब

ट्विटर इन्डिया हेड ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अगर कोर्ट में उन्हें गिरफ़्तार ना करने का अंडरटेकिंग दे तो वे 24 घन्टे में हाजिर होने को तैयार हैं। दरअसल गाजियाबाद के एक चर्चित मामले में भारत के ट्विटर हेड मनीष माहेश्वरि को यूपी पुलिस ने हाजिर होने को कहा था। जिसके जवाब में माहेश्वरि ने अपने वकील के माध्यम से कर्नाटक हाईकोर्ट में पक्ष रखा है।

मंगल, 06 जुलाई 2021 - 08:45 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Twitter India, UP Police, Karnataka High Court, Ghaziabad, Uttar Pradesh, manish maheshwari

Courtesy: NDTV