Earthquake

फोटो: Latestly

मोरक्को में भूकंप से 2,000 से अधिक लोगों की मौत, तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, छह दशकों में मोरक्को के सबसे घातक भूकंप में 2,000 से अधिक लोगों की जान चली गई और लगभग इतनी ही संख्या में लोग घायल हो गए। सितंबर 9 की देर रात मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र माराकेच से लगभग 72 किमी दक्षिण-पश्चिम में था, जिसमें यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सहित कई इमारतें गिर गईं। ऐतिहासिक पुराने शहर माराकेच को भी गंभीर क्षति हुई है।

रवि, 10 सितंबर 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Morocco, Earthquake, Death toll, national mourning

Courtesy: Jansatta News

PM Modi

फोटो: Latestly

मोरक्को में भीषण भूकंप से कम से कम 296 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने कहा, 'भारत मदद के लिए तैयार'

देश के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, 8 सितंबर देर रात मोरक्को में आए भीषण भूकंप में कम से कम 296 लोग मारे गए। मोरक्को के भूभौतिकी केंद्र के अनुसार, हाई एटलस के इघिल क्षेत्र में 7.2 की तीव्रता के साथ आए शक्तिशाली भूकंप में प्रमुख शहरों में कई इमारतें और ऐतिहासिक स्थल क्षतिग्रस्त। प्रधानमंत्री मोदी ने भूकंप में लोगों की दुखद हानि पर दुख व्यक्त किया और कहा, भारत उत्तरी अफ्रीकी देश को… read-more

शनि, 09 सितंबर 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Morocco, Earthquake, Death, PM Modi

Courtesy: Newstrack

Igudar

फोटो: EASM

मोरक्को में स्थित है दुनिया का सबसे पुराना बैंक

मोरक्को में अमाज़ी समुदायों द्वारा उपयोग किए जानी वाली बैंकिंग प्रणाली को दुनिया का सबसे पहला बैंक माना जाता है। इसे रबात-इगुदार के नाम से जानते हैं। इन बैंकों का इस्तेमाल लोग गेंहू, जौ,कानूनी दस्तावेज और गहने रखने के लिए करते थे। रिसर्च प्रोफेसर खालिद अलारौद के मुताबिक यह बैंक पहाड़ों जितने पुराने हो सकते हैं। इनकी स्थापना कब हुई इसकी जानकारी नहीं है। इन बैंकों की देखरेख एक सचिव जिसे 'लामाइन' कहते थे वह करता था।

सोम, 28 जून 2021 - 06:10 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Morocco, Bank, oldest bank, Knowledge

Courtesy: ZeeNews