Earthquack

फोटो: News Live

न्यूजीलैंड के दक्षिणी तट पर आया 6.2 तीव्रता का भूकंप

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार आज ऑकलैंड द्वीप, न्यूजीलैंड के दक्षिणी तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। न्यूजीलैंड में जियोनेट मॉनिटरिंग एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 21 मील (33 किलोमीटर) नीचे था। सूनामी की कोई तत्काल चेतावनी नहीं की गई है और न्यूजीलैंड की मुख्य भूमि पर क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं है। न्यूज़ीलैंड के दक्षिणी तट पर स्थित द्वीप अधिकांश भाग निर्जन रहते हैं।

बुध, 31 मई 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Magnitude, strikes, New Zealand, south coast

Courtesy: Aajtak News

Earthquake

फोटो: Latestly

अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप: रिपोर्ट

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी देते हुए बताया कि, अफगानिस्तान में आज भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 169 किमी (116.81 मील) की गहराई में आया था। इससे पहले मई दो को भी अफगानिस्तान के फैजाबाद से 96 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

बुध, 03 मई 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Magnitude, Afghanistan, tremors, Hindu Kush Region

Courtesy: India TV News

Earthquake

फोटो: Zee 5

चिली के वलेनार में महसूस हुए 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज वलेनार, चिली के 97 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गयी। भूकंप  के झटकों के कारण लोग डर के कारण अपने अपने घरों से बाहर निकल आये। हालांकि अबतक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

शुक्र, 21 अप्रैल 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Magnitude, Earthquake, vallenar, Chile

Courtesy: Latestly News

Earthquake

फोटो: Latestly

तुर्की के सिवरीस में आया 4.4 तीव्रता का भूकंप

तुर्की के सिवरीस के 11 किमी पश्चिम दक्षिण-पश्चिम में आज सुबह भूकंप के झटकों ने धरती कंपा दी। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने जानकरी देते हुए बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई।  यूएसजीएस के अनुसार, भारतीय समयानुसार भूकंप सुबह 04.14 बजे आया। भूकंप 11.2 किमी की गहराई पर तुर्की के सिवरीस से टकराया। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई… read-more

गुरु, 20 अप्रैल 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Magnitude, Earthquake, sivrice, Turkey

Courtesy: Amar Ujala News

Earthquack

फोटो: Twitter

इंडोनेशिया के Bengkulu में आज सुबह आया 4.6 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया के बेंगकुलु में आज सुबह भूकंप के झटकों ने धरती हिला दी। अचानत रात में धरती हिलने से लोगों की नींद खुल गई और लोग अपने घरों से निकलकर बाहर भागने लगे। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज इंडोनेशिया के बेंगकुलु से 62 किमी पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी है। 

बुध, 19 अप्रैल 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indonesia, Magnitude, Earthquake, bengkulu

Courtesy: Latestly News

Earthquake

फोटो: One India

गुवाहाटी में महसूस किए गए 3.7 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके: असम

असम के गुवाहाटी में आज 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके पड़ोसी देशों बांग्लादेश और भूटान के साथ गुवाहाटी में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कामरूप जिले में था और यह 10 किमी की गहराई में था। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की वेबसाइट के मुताबिक झटका शाम 4 बजकर 52 मिनट पर महसूस किया गया।

सोम, 17 अप्रैल 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Magnitude, Assam

Courtesy: NDTV Hindi

Earthquack

फोटो: Twitter

अफगानिस्तान के फैजाबाद में आज सुबह आया 4.3 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान के फैजाबाद में आज सुबह भूकंप के झटकों ने धरती हिला दी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 आपि गयी। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले अप्रैल 10 को भी अफगानिस्तान के फैजाबाद में 4.1 तीव्र के भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। 

मंगल, 11 अप्रैल 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Afghanistan, Earthquake, Magnitude, Fayzabad

Courtesy: Latestly News

Earthquake

फोटो: One India

अंडमान और निकोबार द्वीप में महसूस हुए 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि, अप्रैल चार को पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप के 140 किमी ईएनई में रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके रात लगभग 10:47 मिनट पर आया। हालांकि भूकंप के कारण अबतक जान-माल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल एक को भी पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप में रात 11:56 मिनट पर  … read-more

बुध, 05 अप्रैल 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Magnitude, Andaman and Nicobar Island, NCS

Courtesy: Latestly News

Earthquack

फोटो: India TV News

Earthquake in Japan: जापान में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप

नार्थ जापान में आज भूकंप के तेज झटकों ने धरती हिला दी। भूकंप आने के कारण लोगों के मन में दहशत का माहौल पैदा हो गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों और दफ्तर से निकलकर बाहर की तरफ भागे। जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। लोगों के मन में अब भी भूकंप के इस तेज झटकों के कारण डर बैठा हुआ है।

मंगल, 28 मार्च 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Japan, Magnitude, Richter Scale

Courtesy: Latestly News

Earthquack

फोटो: Latestly

अफ़ग़ानिस्तान में महसूस हुए 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

अफगानिस्तान में आज भूकंप के झटकों के कारण धरती हिल गयी। आज सुबह 7:6 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई। हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था। एक दिन पहले मार्च 8 को भी अफगानिस्तान में 4.2 की तीव्रता का… read-more

गुरु, 09 मार्च 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Magnitude, earthquack, National Center for Seismology

Courtesy: Aajtak News