Alpha

फ़ोटो: Flipkart

Thomson ने 32-inch Smart TV भारत में किया लॉन्च, दमदार फीचर से लैस

फ्रेंच इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Thomson ने 32-inch Alpha Series Smart TV को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत काफी कम और डिजाइन काफी स्टाइलिश है। Smart TV की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इसमें 30W स्पीकर, 512 एमबी रैम, 4 जीबी रोम, वाई-फाई, एचडीएमआई, यूएसबी कनेक्टिविटी और भी बहुत कुछ शामिल हैं। Thomson 32-inch Alpha Series Smart TV 26 जून से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

बुध, 22 जून 2022 - 03:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Thomson, French Brand, TV, 32 inch

Courtesy: Hindustan

Ipl

फ़ोटो: India Today

आईपीएल के टीवी और डिजिटल राइट्स 44,075 करोड़ रुपए में बिके

आईपीएल के टीवी और डिजिटल राइट्स को दो अलग-अलग कंपनियों ने हासिल कर लिया है। साल 2023-2027 के लिए आईपीएल के मीडिया राइट्स 44,075 करोड़ रुपए में बिके हैं।सूत्रों के मुताबिक IPL के डिजिटल राइट्स वायोकॉम-18 को मिला है, जबकि टीवी का ब्रॉडकास्टर अलग होगा। आईपीएल मीडिया राइट्स की ताजा बिडिंग के मुताबिक ये दुनिया का दूसरा सबसे महंगा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट बन गया है।

सोम, 13 जून 2022 - 04:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: IPL, TV, digital rights, Biding

Courtesy: Navbharat Times

Tv

फ़ोटो: TCL

TCL ने लॉन्च किया स्मार्ट टीवी, वीडियो कॉल के जरिये हो सकेगी बात

TCL Video Call 4K TV P725, कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी को बहुत कम कीमत पर लॉन्च किया है। भारत का पहला वीडियो कॉल QLED 4K टीवी, TCL C725 नेक्स्ट जेनरेशन का टीवी है जिससे अपने घर पर पूरी फैमिली एक जगह बैठकर किसी से वीडियो कॉल पर बार कर सकते हैं। इसे डिटेचेबल कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही इसमें वॉयस और वीडियो नोट भेज सकते हैं। 50 इंच वाले टीवी की कीमत 52990 रुपये है।

रवि, 15 मई 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: TCL, TV, Launch, Next Gen

Courtesy: Navbharat Times

Xiomi Tv

फ़ोटो: MySmartPrice

Xiaomi ने लॉन्च की Smart TV 5A, डॉल्बी साउंड से लैस

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Smart TV 5A लॉन्च किया है। कंपनी का नया स्मार्ट टीवी 32, 40 और 43 इंच साइज में आता है। इस टीवी में डीटीएस-एक्स और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट भी है। शाओमी स्मार्ट टीवी 5A के साथ Xiaomi OLED Vision TV को भी पेश किया है, जो देश में उपलब्ध लाइनअप में अपने पहले OLED मॉडल के रूप में पेश किया गया है। जिसकी शुरुआती कीमत 15499 रुपये है।

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 02:03 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Xiomi, TV, Dolby, Oled

Courtesy: Times Now

Sushil Kumar

फोटो: Indian Express

कुश्ती की दुनिया से जुड़े रहने के लिए सुशील कुमार ने की जेल में टीवी की मांग

सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में तिहाड़ जेल में बंद दो बार ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार ने जेल अधिकारियों को पत्र लिखकर कुश्ती से खुद को जोड़े रखने के लिए टीवी की मांग की है। इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनकी मांग को स्वीकार किया गया है या नहीं। इससे पहले कुमार ने दिल्ली की एक अदालत से खुद को फिट रखने के लिए विशेष भोजन और पूरक आहार की मांग की थी लेकिन इसे खारिज कर दिया गया।

रवि, 04 जुलाई 2021 - 06:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sushil Kumar, SAGER DHANKHAD, TV

Courtesy: Lokmat News