Mammootty Mother

फोटो: Twitter

93 साल की उम्र में हुआ साउथ स्टार Mammootty की मां फातिमा स्माइल का निधन

आज सुबह मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेता ममूटी की माँ फातिमा इस्माइल का निधन हो गया। फातिमा की उम्र 93 साल थी। पिछले कुछ समय से फातिमा उम्र संबंधी बीमारियों का सामना कर रही थीं। कुछ दिनों पहले ही फातिमा इस्माइल को तबियत ख़राब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सा देखभाल प्राप्त करने के बावजूद, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। आज सुबह फातिमा ने अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी… read-more

शुक्र, 21 अप्रैल 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: South, fathima ismail, mother of mammootty, passes away

Courtesy: Latestly News

Vikram

फ़ोटो: KoiMoi

कमल हासन की फ़िल्म विक्रम ने की ताबड़तोड़ कमाई, 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

कमल हासन अभिनीत विक्रम ने ओपनिंग डे पर वर्ल्ड वाइड 58 करोड़ रुपए कमाने के बाद दूसरे, तीसरे और चौथे दिन भी जबरदस्त कमाई कर डाली। फिल्म मंगलवार को ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म विक्रम का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। लोकेश कनगराज ही फिल्म के लेखक भी है। विक्रम फिल्म में कमल हासन ने एक सेवानिवृत रॉ एजेंट का किरदार निभाया है। कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति और फहद फासिल भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में है।

बुध, 08 जून 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Vikram, film, South, Blockbuster

Courtesy: Hindustan

Sangita Sajith

फ़ोटो: Daily Hunt

साउथ की जानी मानी सिंगर संगीता साजिथ का 46 के उम्र में निधन

भारतीय साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है जिससे पूरे सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई हैं। साउथ की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर संगीता साजिथ का निधन हो गया जिससे संगीत जगत को गहरा सदमा लगा है। वहीं महज 46 साल की उम्र में संगीता साजिथ ने दुनिया को अलविदा कह दिया। संगीता साजिथ काफी समय से किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थी। 

रवि, 22 मई 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: South, SINGER, sangita Sajith, Health

Courtesy: Amar ujala

Well know film director dies of heart attack

फोटो: WEB DUNIA

मशहूर फिल्म निर्देशक केवी आनंद का हार्ट अटैक से निधन

साउथ के मशहूर फिल्म निर्देशक केवी आनंद का हार्ट अटैक से निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के कारण उन्हें 24 अप्रैल को मल्टीस्पेशियालिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने तमिल के अलावा बड़ी फिल्मों के लिए सिनेमेटोग्राफी किया था। 'थेनमाविन कोम्बाथ' फिल्म में बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी के लिए उनको राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। उनके निधन पर फिल्म जगत के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी है, साथ ही उनके फैन्स भी काफ़ी स्तब्ध हैं।

शुक्र, 30 अप्रैल 2021 - 06:45 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: clelebrity, Tollywood, South, Film Director, died

Courtesy: Web Dunia