फ़ोटो: E24
पाक सिंगर ने धर्मा प्रोडक्शन पर नई फिल्म जग जुग जियो के लिए गाना चुराने का लगाया आरोप
पाकिस्तानी सिंगर अबरार उल हक का दावा है कि करण जौहर ने उनका गाना कॉपी किया है। उन्होंने गाने से जुड़े दो ट्वीट्स किए हैं। इस पर उनके देश के लोग भारत के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। वहीं ट्वीट में दावा किया गया है कि धर्मा प्रोडक्शन के पास गाना यूज करने के राइट्स हैं। अबरार ने इसके बाद एक और ट्वीट किया है, नच पंजाबन गाने का लाइसेंस किसी को नहीं दिया गया है।
Tags: Pak, SINGER, Dharma, karan Johar, Copy
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Daily Hunt
साउथ की जानी मानी सिंगर संगीता साजिथ का 46 के उम्र में निधन
भारतीय साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है जिससे पूरे सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई हैं। साउथ की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर संगीता साजिथ का निधन हो गया जिससे संगीत जगत को गहरा सदमा लगा है। वहीं महज 46 साल की उम्र में संगीता साजिथ ने दुनिया को अलविदा कह दिया। संगीता साजिथ काफी समय से किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थी।
Tags: South, SINGER, sangita Sajith, Health
Courtesy: Amar ujala
फोटो: AmarUjala
कच्चा बादाम फेम भुबन बड्याकर सड़क दुर्घटना में हुए घायल
कच्चा बादाम गाना गाकर मशहूर हुए भुबन बड्याकर का फरवरी 28 की रात एक्सीडेंट हो गया। हादसे में जख्मी होने के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। भुबन कार हादसे का शिकार उस समय हुए जब वह सेकंड हैंड कार को चलाना सीख रहे थे। इस दौरान उनके सीने समेत शरीर में दूसरी जगह भी चोटें आई हैं। कच्चा बदाम गाना गाकर वायरल होने वाले भुबन बड्याकर रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं।
Tags: SINGER, kaccha badam fame, car accident, Injured, hospitalized
Courtesy: Jagran
फोटो: The Quint
कथक डांस गुरु पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन
कथक डांस के महारथी पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से जनवरी 16 की रात दिल्ली में निधन हो गया है। बिरजू महाराज नर्तक, गायक और कोरियोग्राफर थे। बिरजू महाराज को साल 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही वो उमराव जान, डेढ़ इश्कियां, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ कर चुके हैं। बॉलीवुड कलाकार भी उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे है।
Tags: Pandit birju maharaj, kathak, Choreographer, SINGER
Courtesy: Aajtak News
फ़ोटो: News18 हिंदी
बॉलीवुड के पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान की बेटी खातिजा ने की सगाई
बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान की बेटी खातिजा ने दिसंबर 29 को रियासदीन शेख मोहम्मद के साथ सगाई कर ली है। रियासदीन पेश से एक ऑडियो इंजीनियर हैं। खास बात ये है कि खातिजा की इंगेजमेंट उनके बर्थडे के दिन हुई। ये बात खुद खातीजा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये फैंस से शेयर की है। बता दें कि इस सगाई में दोनों के फैमिली मेंबर्स के अलावा कुछ खास करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
Tags: Bollywood, SINGER, music direction, Daughter, Engagement
Courtesy: Aajtak News
फ़ोटो: Amarujala
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 'बसपन का प्यार' गाने के सिंगर सहदेव दिरदो
'बचपन का प्यार' गाने से पॉपुलर हुए सहदेव दिरदो दिसंबर 28, शाम 4 बजे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। सुकमा के अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर सहदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर पर दुःख जताते हुए कलेक्टर विनीत नंदनवार को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध… read-more
Tags: Road accident, child injured, SINGER, Chattisgarh Government
Courtesy: India TV
फोटो: Pinterest
एक ऐसे गायक की कहानी, जिसे शोमैन राज कपूर ने बनाया था अपनी 'आवाज'
आज जुलाई 22 को फिल्म इंड्रस्ट्री के महान गायक मुकेश का जन्मदिन है। मुकेश का जन्म साल 1923 में हुआ था। मुकेश ने 1945 में संगीत की दुनिया में अपनी शुरुआत की थी। उसके बाद वो लगातार तीन दशकों तक बेहद लोकप्रिय बने रहे। उन्होंने फिल्मी और गैर-फिल्मी गीतों के साथ-साथ उर्दू, पंजाबी और मराठी गीतों को भी अपनी आवाज दी थी। मुकेश चंद्र माथुर, जो आज तक मुकेश के रूप में सभी के बीच काफी मशहूर हैं, उन्होंने हर तरह के गाने को शानदार ढंग से गाया। मुकेश की आवाज… read-more
Tags: mukesh, SINGER, raj kapur
Courtesy: Brifly News
फ़ोटो: Times of India
इंस्टाग्राम पर नेहा कक्कड़ के हुए 60 मिलियन फॉलोअर्स
सिंगर नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नेहा बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज़्यादा फॉलो किये जाने वाली सेलेब्रिटी बन गई हैं। नेहा के इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं। जिसकी वीडियो नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। नेहा से आगे सिर्फ प्रियंका चोपड़ा 65.6 मिलियन फॉलोवर्स के साथ पहले और श्रद्धा कपूर 63.8 मिलियन… read-more
Tags: Neha Kakkar, Bollywood, SINGER, Instagram
Courtesy: NDTV NEWS
फोटो: News india live
राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम के जरिए दी अपना फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी
'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट और सिंगर राहुल वैद्य ने मई 6 को अपने फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। राहुल वैद्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उनका फेसबुक हैक हो गया है और हैकर द्वारा शेयर वीडियोज को सभी इग्नोर करें। वो अकाउंट रिकवर करने की कोशिश रहे हैं। बता दें कि राहुल वैद्य के फेसबुक पर बीते कुछ घंटे से कुछ अजीबोगरीब वीडियोज शेयर हो रहे हैं।
Tags: Bigg boss14, Contestant, SINGER, Rahul Vaidya, Facebook, hacking
Courtesy: Hindi News18