कंपनी का कर्मचारियों को तोहफा, घर जाने के लिए दिए जाएंगे 5 करोड़ रुपये
हांगकांग की ब्लैक शीप रेस्टोरेंट ग्रुप ने अपने कर्मचारियों को घर भेजने का खर्चा वहन करने का ऐलान किया है। कंपनी के अधिकतर कर्मचारी भारत, इंग्लैंड, नेपाल, अर्जेंटीन, नाइजीरिया, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से आते है। कर्मचारियों को घर भेजने के लिए कंपनी लगभग 4.8 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कर्मचारियों को अगले वर्ष जनवरी में घर भेजना शुरु किया जाएगा, जिसके तहत उनके सफर, रहने और खाने पीने का खर्च कंपनी उठाएगी।