दुनिया का सबसे महंगा कबूतर 14 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम
दुनिया का सबसे महंगा कबूतर 14 करोड़ रुपये यानी 1.6 मिलियन यूरोज में बिका है, जिसका नाम किम है। ये कबूतर कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में फर्स्ट आ चुकी है जो अब एक रिटायर्ड रेसिंग मादा कबूतर है। नीलामी में इस दो वर्षीय कबूतर पर सबसे अधिक बोली लगाई गई है। किम पहली मादा कबूतर है जिसपर इतनी अधिक बोली लगाई गई है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में आर्मंडो पर 1.25 मिलियन यूरोज की बोली लगाई गई थी।