कल जारी होंगे एमपी 10वीं, 12वीं बोर्ड 2022 के परिणाम, ऐसे करें चेक
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 10वीं, 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपीबीएसई अप्रैल 29, 2022 को परिणाम ऑनलाइन जारी करेगा। उम्मीदवार परिणाम चेक करने के लिए इन Mpresults.nic.in | mpbse.nic.in | mpbse.mponline.gov.in वेबसाइटों पर जा सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे।