देश के अधिकतर हिस्सों में नहीं चलेगी लू
देश के अधिकतर हिस्सों में लू से मई तीन को राहत मिली है। इस दौरान किसी भी जगह 45 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज नहीं किया गया। मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों में राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। यहां तापमान दो से चार डिग्री कम दर्ज हुआ है। वहीं उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू दर्ज नहीं होगी।