रिलीज हुआ भोजपुरी गायक समर सिंह का गाना 'जान लेबs का'
भोजपुरी के मशहूर देसी स्टार समर सिंह का नया वीडियो सॉन्ग ‘जान लेबs का’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में समर सिंह के साथ नेहा राज ने अपनी आवाज से सजाया है। समर सिंह के इस भोजपुरी गाने ‘जान लेबs का’ को बॉस म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की तरफ से रिलीज किया गया है। रिलीज होने के बाद से अब तक इस गाने को 4 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।