भारत की सावित्री जिंदल बनीं एशिया की सबसे अमीर महिला
जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई है। चीन के प्रॉपर्टी क्राइसिस के कारण यांग हुईयान से सबसे अमीर महिला का ताज छीन गया है।बता दें कि यांग हुइयान की संपत्ति रासायनिक-फाइबर कंपनी हेंगली पेट्रोकेमिकल कंपनी से आते है। जानकारी के मुताबिक सावित्री के पास 11.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। जिंदल ग्रुप मुख्य रूप से ग्रुप मेटल और बिजली उत्पादन सहित कई उद्योग करता है।